राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के दौरान देवली के समरावता में भयानक बवाल हुआ. एसडीएम अमित कुमार को थप्पड़ मारने के बाद नरेश मीणा की गिरफ्तारी हुई तो समरावता में खूब हिंसा हुई. इस घटना में काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं. जबकि लोगों को भारी क्षति हुई है. वहीं इस मामले में सचिन पायलट ने बयान दिया है. वहीं सचिन पायलट ने भजनलाल सरकार से घायलों के लिए मुआवजे की मांग की है. साथ ही सचिन पायलट ने सरकार को कहा है कि चुनाव के बाद इतनी बड़ी घटना दर्शाता है कि सरकार के नियंत्रण में कुछ भी नहीं है.इससे पहले सचिन पायलट ने अपने एक्स पर लिखा था कि 'मैं पीटीआई के पत्रकार अजीत शेखावत और कैमरामैन धर्मेंद्र कुमार पर हुए हमले की निंदा करता हूं, जो आज टोंक जिले में ड्यूटी पर थे और घटना को कवर कर रहे थे. अपना कर्तव्य निभा रहे पत्रकारों के प्रति यह दुर्व्यवहार अस्वीकार्य है. इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं.'सचिन पायलट ने अपने बयान में कहा है कि मतदान के बाद जो घटनाक्रम राजस्थान में हुआ है. इससे लगता है कि सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है. सरकार ने नागरिकों के ऊपर हमला बोला है. जिस तरह से गांव में घुसकर महिला, बच्चों, बुजुर्गों को बर्बरता से मारा गया है. वह सरकार का चेहरा दिखाता है. आप अगर नियंत्रण नहीं कर सकते हैं और लॉ एंड ऑर्डर संभालने के बजाए राजनीति कर रहे हैं तो जनता सफर क्यों करे. जिन लोगों का नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
દાહોદ જિલ્લામાં રાષ્ટ્રીય ભાતું સાંસી સમાજ વિકાસ સંઘ કાર્યાલય નું શુભારંભ કરવામાં આવ્યું
દાહોદના દર્પણ રોડ ખાતે રાષ્ટ્રીય ભાતું સાંસી સમાજ વિકાસ સંઘનું કાર્યાલયનું શુભારંભ કરવામાં...
ৰঙিয়াত বাল্য বিবাহৰ বিৰুদ্ধে সহস্ৰাধিক ছাত্ৰ-ছাত্ৰীৰ সজাগতা সমদল অনুষ্ঠিত
ৰঙিয়াত বাল্য বিবাহৰ বিৰুদ্ধে সহস্ৰাধিক ছাত্ৰ-ছাত্ৰীৰ সজাগতা সমদল অনুষ্ঠিত
अपने कपड़ों पर कमेंट होने को लेकर भड़क गईं उर्फी जावेद। वीडियो हूवा वायरल नाराज़उर्फी ने क्या कहा।
अपने कपड़ों पर कमेंट होने को लेकर भड़क गईं उर्फी जावेद।
एक शो में पहुंचीं उर्फी जब पैपराज़ी के...
ભારત- પાક. બોર્ડર પર છવાયો દેશભક્તિનો રંગ: હાથમાં તિરંગો ધ્વજ લઈ કૂચ કરતા BSF ના જવાનોએ ‘‘હર ઘર તિરંગા અભિયાન’’માં જોડાવા નાગરિકોને કરી અપીલ
આઝાદી કા અમૃત મહોત્સવ અંતર્ગત દેશભરમાં આગામી તા.૧૩ થી ૧૫ ઓગષ્ટ સુધી ‘‘હરઘર તિરંગા...
Ahmedabad: Civil Hospital માં 93મું થયું અંગદાન
અંગદાન એ જ મહાદાન..
અમદાવાદ સિવિલ હોસ્પિટલમાં 93મું થયું અંગદાન..
અમદાવાદના મુસ્લિમ પરિવારે...