जयपुर में मंगलवार को अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ हेरिटेज नगर निगम ने बड़ा एक्शन लिया। नगर निगम हवामहल जोन की टीम ने 6 अवैध निर्माण को सीज किया। दरअसल, निगम मेयर कुसुम यादव के आदेश के बाद सभी जोन में उपायुक्तों ने अवैध निर्माण को सीज कर ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।नगर निगम हेरिटेज के हवामहल जोन की डिप्टी कमिश्नर सीमा चौधरी ने बताया कि हवामहल जोन में अवैध निर्माण के खिलाफ छह जगह सीज की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इससे पहले नगर निगम की टीम द्वारा अवैध निर्माण रोकने और हटाने के लिए इन सभी भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे।लेकिन निगम के नोटिस के बावजूद जब जब इन बावन मालिकों ने अवैध निर्माण कार्य जारी रखा। उसके बाद आज सीज की कार्यवाही की गई है। ऐसे में अगर समय रहते इन भवन मालिकों ने अपना अवैध निर्माण नहीं हटाया। तो नगर निगम द्वारा भविष्य में अवैध निर्माण ध्वस्त भी किया जाएगा।