राजधानी जयपुर के टोंक फाटक स्थित आदर्श बाजार के दो व्यापारियों को दीपावली पर बिक्री के लिए पोस्टर लगाना भारी पड़ गया। पोस्टर पर दिए गए दोनों व्यापारियों के मोबाइल पर वाट्सऐप कॉल और मैसेज के जरिये धमकी दी जा रही है कि 10 दिन में गोली मारकर हत्या कर देंगे। वाट्सऐप कॉल जिन नंबरों से आए, वे पाकिस्तान व मालदीव के हैं। व्यापारी रतन परनामी ने इस संबंध में बजाज नगर थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि पोस्टर में लिखा था कि बटेंगे तो कटेंगे… दीपावली की खरीदारी उनसे करें जो आपकी खरीदारी से दीपावली बना सकें। पोस्टर पर उनके साथ ही व्यापारी पंकज गुप्ता के नाम व मोबाइल नंबर लिखे थे। इसके बाद उनके पास और अन्य व्यापारियों के पास धमकी भरे फोन आने लगे। फोन नहीं उठाने पर अभद्र भाषा के साथ दस दिन में गोली मारने की धमकी दी है। इससे सभी में दहशत है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली में हिंदुओं को जातियों में बांटने की विपक्षी दलों की रणनीति को लेकर बंटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया था। उन्होंने कहा था कि विपक्ष चाहता है कि मुसलमान एकजुट होकर ताकतवर और हिंदू जातियों में विभाजित होकर कमजोर बने रहें।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
डुगरगवा के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलटा हाइवा, चालक को आई मामूली चोट कोई हताहत नही
मामला कल सुबह का बताया जा रहा है,जब एक हाइवा कटनी से पन्ना की...
रोहा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकली रान फॉर यूनिटी रैली
रोहा में भी आज राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में रान फॉर यूनिटी रैली निकली।
...
कृषिमंत्री अब्दुल सत्तार यांच्या उपस्थितीत वनामकृवित शनिवारी रबी शेतकरी मेळावा
परभणी(प्रतिनिधी)मराठवाडा मुक्ती संग्राम दिनाचे औचित्य साधून वसंतराव नाईक मराठवाडा कृषि...
વાઘા બોર્ડરથી વડોદરા આવેલા જીંદાદિલ સાગર ખેડૂઓને મંત્રી શ્રી રાઘવજીભાઇ પટેલે મ્હોં મીઠા કરાવી વતનમાં આવકાર્યા..
પાકિસ્તાનની જેલમાંથી મુક્ત થયેલા ૧૮૪ ગુજરાતી માછીમારોની વતનવાપસી..
વાઘા બોર્ડરથી વડોદરા આવેલા...
Gmail Tricks: जीमेल की स्टोरेज हो गई है फुल, तो खाली करने का आसान है समाधान
जीमेल की स्टोरेज फुल होने की समस्या से हर यूजर को दो चार होना पड़ता है। अनचाहे ईमेल और प्रमोशनल...