राजधानी जयपुर के टोंक फाटक स्थित आदर्श बाजार के दो व्यापारियों को दीपावली पर बिक्री के लिए पोस्टर लगाना भारी पड़ गया। पोस्टर पर दिए गए दोनों व्यापारियों के मोबाइल पर वाट्सऐप कॉल और मैसेज के जरिये धमकी दी जा रही है कि 10 दिन में गोली मारकर हत्या कर देंगे। वाट्सऐप कॉल जिन नंबरों से आए, वे पाकिस्तान व मालदीव के हैं। व्यापारी रतन परनामी ने इस संबंध में बजाज नगर थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि पोस्टर में लिखा था कि बटेंगे तो कटेंगे… दीपावली की खरीदारी उनसे करें जो आपकी खरीदारी से दीपावली बना सकें। पोस्टर पर उनके साथ ही व्यापारी पंकज गुप्ता के नाम व मोबाइल नंबर लिखे थे। इसके बाद उनके पास और अन्य व्यापारियों के पास धमकी भरे फोन आने लगे। फोन नहीं उठाने पर अभद्र भाषा के साथ दस दिन में गोली मारने की धमकी दी है। इससे सभी में दहशत है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली में हिंदुओं को जातियों में बांटने की विपक्षी दलों की रणनीति को लेकर बंटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया था। उन्होंने कहा था कि विपक्ष चाहता है कि मुसलमान एकजुट होकर ताकतवर और हिंदू जातियों में विभाजित होकर कमजोर बने रहें।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
હાલોલ-પાવાગઢ બાયપાસ રોડ પર આવેલ રેલિંગ વિનાના નાળામાં બાઈક ખાબકી, બાઇક પર સવાર બે આઘેડ પૈકી 1 નું મોત,1 ની હાલત ગંભીર.
વડોદરાના માંજલપુર ખાતે રહેતા અનિલભાઈ પાંડુરંગ ઠાકોર ઉંમર વર્ષ ૬૦ તથા તેઓના મિત્ર મુકેશભાઈ...
Dastak: Neelam Azad पर क्या बड़ा खुलासा हुआ? | Parliament Security Lapse | Parliament Attack
Dastak: Neelam Azad पर क्या बड़ा खुलासा हुआ? | Parliament Security Lapse | Parliament Attack
Ajmer Dargah और Sambhal Masjid मामलों में Places of Worship Act क्या काम करेगा? (BBC Hindi)
Ajmer Dargah और Sambhal Masjid मामलों में Places of Worship Act क्या काम करेगा? (BBC Hindi)
संविधान दिवस पर महापौर सीताराम जायसवाल ने दिलाई शपथ।
गोरखपुर/नगर निगम स्थित नवीन सदन हाल में भारत के संविधान का उद्देशिका (भारतीय संविधान-मौलिक...