राजस्थान के उपचुनाव वाले सात विधानसभा क्षेत्रों में आज से दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग शुरू हो गई है, जो 10 नवम्बर तक जारी रहेगी। घर पर मतदान की सुविधा के लिए 3193 मतदाताओं ने आवेदन किया, जबकि इन विधानसभा क्षेत्रों में आम चुनाव-2023 के दौरान कुल 1862 मतदाताओं ने मतदान किया था। रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, झुंझुनूं, खींवसर, सलूम्बर और चौरासी विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को सैनिकों को मतपत्र जारी होने के साथ ही मतदान की औपचारिक शुरूआत हो गई थी। ये मतपत्र 23 नवम्बर को मतगणना शुरू होने से पहले तक स्वीकार किए जाएंगे। बता दें कि होम वोटिंग के लिए कुल 87 टीम बनाई गई है। प्रत्येक टीम में पांच सदस्य होंगे और मतदान की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। होम वोटिंग मतदान का दूसरा चरण है, जिसमें 2,365 बुजुर्ग और 828 दिव्यांग मतदान करेंगे। होम वोटिंग के समय इन मतदाताओं के घर राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी रहेंगे। पहले चरण में मतदान दल इन मतदाताओं के घर 4 से 8 नवम्बर के बीच पहुंचेंगे। इस दौरान मतदान नहीं कर पाने वाले होम वोटिंग के पात्र मतदाताओं के घर 9-10 नवम्बर को मतदान दल फिर पहुुंचेंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ધારપુર ગામે આંગણવાડી કેન્દ્ર નંબર-૨૦૦ નું લોકાર્પણ કાર્યક્રમ યોજાયો
ધારપુર ગામે આંગણવાડી કેન્દ્ર નંબર-૨૦૦ નું લોકાર્પણ કાર્યક્રમ યોજાયો
વિશ્વાસ થી વિકાસ...
MP को हरा-भरा बनाएगी युवा मोर्चा, CM शिवराज और वीडी शर्मा ने शुरू किया अभियान! MP News Indore
MP को हरा-भरा बनाएगी युवा मोर्चा, CM शिवराज और वीडी शर्मा ने शुरू किया अभियान! MP News Indore
80W चार्जिंग फीचर से लैस होगी Reno 11 series, -20 डिग्री टेम्प्रेचर में भी चार्ज होंगे नए Smartphone
ओप्पो की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज (Reno 11 series) को लेकर यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।...
Supreme Court में Delhi Kejriwal Govt ने लगाई अर्जी, कहा- अफसर नहीं मान रहे आदेश। Delhi Services Act
Supreme Court में Delhi Kejriwal Govt ने लगाई अर्जी, कहा- अफसर नहीं मान रहे आदेश। Delhi Services Act
Devendra Fadnavis यांनी Uddhav Thackeray यांना एकनाथ शिंदेंच्या नातवावरील वक्तव्यावरून दिला सल्ला
Devendra Fadnavis यांनी Uddhav Thackeray यांना एकनाथ शिंदेंच्या नातवावरील वक्तव्यावरून दिला सल्ला