बयाना सदर थाना इलाके में खोहरा-बछेना गांव के जंगलों में बीती रात गो तस्करों और क्यूआरटी पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से 7 राउंड फायरिंग हुई। जवाबी फायरिंग से घबराकर तस्कर गोवंश से भरा ट्रक छोड़कर जंगलों में फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। ट्रक में 22 गाय, बछड़े भरे हुए थे। इसके साथ ही जंगल में इकट्ठा किए गए 100 से ज्यादा गोवंश को भी मुक्त कराया गया है। ट्रक में भरे गोवंश को भरतपुर गौशाला भिजवाया गया है। बयाना एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत ने बताया कि रविवार रात करीब 12:30 बजे क्यूआरटी को गोरक्षा दल ने झील पुलिस चौकी अंतर्गत खोहरा बछेना गांव के जंगलों में तस्करों द्वारा गोवंश को ट्रक में भरकर ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर गौ रक्षा दल के साथ क्यूआरटी, सदर थाना और झील पुलिस चौकी मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर गो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी पांच राउंड फायरिंग की। जवाब में क्यूआरटी ने भी गो तस्करों पर दो राउंड फायर किए। जवाबी फायरिंग से घबराकर गो तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर जंगलों में फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तस्कर आसपास के इलाके से गोवंश को ट्रक में भरकर स्लॉटर हाउस ले जाने की तैयारी में थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Sabarkantha: વડાલી તાલુકાના ૭૬ માં વન મહોત્સવ ની ઉજવણી વડાલી તાલુકાના કુબાધરોલ ખાતે થઈ| Vadali News
Sabarkantha: વડાલી તાલુકાના ૭૬ માં વન મહોત્સવ ની ઉજવણી વડાલી તાલુકાના કુબાધરોલ ખાતે થઈ| Vadali News
કાંકરેજ :-પંચાલ સમાજ નું સ્નેહ મિલન.
કાંકરેજ ના થરા ખાતે આવેલ શ્રી ચામુંડા માતાજીના મંદિર ખાતે ગત તા ૨૩ નવેમ્બર ના રોજ વિશ્વકર્મા સમાજ...
Understanding Indian Navy's new Ensign | A tribute to Chhatrapati Shivaji Maharaj
Indian Navy's new ensign bears the seal of the Maratha emperor Chhatrapati Shivaji Maharaj, who...
કડી : LCBએ રેડ કરીને મકાનમાંથી વિદેશી દારૂના જથ્થા સાથે એક બુટલેગરની ધરપકડ
કડી માં અવારનવાર રહેણાંક મકાનમાં દારૂ ઝડપાય તે નવાઈની વાત નથી તેવામાં કડીના કરણનગર રોડ ઉપર LCBએ...