बयाना सदर थाना इलाके में खोहरा-बछेना गांव के जंगलों में बीती रात गो तस्करों और क्यूआरटी पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से 7 राउंड फायरिंग हुई। जवाबी फायरिंग से घबराकर तस्कर गोवंश से भरा ट्रक छोड़कर जंगलों में फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। ट्रक में 22 गाय, बछड़े भरे हुए थे। इसके साथ ही जंगल में इकट्ठा किए गए 100 से ज्यादा गोवंश को भी मुक्त कराया गया है। ट्रक में भरे गोवंश को भरतपुर गौशाला भिजवाया गया है। बयाना एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत ने बताया कि रविवार रात करीब 12:30 बजे क्यूआरटी को गोरक्षा दल ने झील पुलिस चौकी अंतर्गत खोहरा बछेना गांव के जंगलों में तस्करों द्वारा गोवंश को ट्रक में भरकर ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर गौ रक्षा दल के साथ क्यूआरटी, सदर थाना और झील पुलिस चौकी मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर गो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी पांच राउंड फायरिंग की। जवाब में क्यूआरटी ने भी गो तस्करों पर दो राउंड फायर किए। जवाबी फायरिंग से घबराकर गो तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर जंगलों में फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तस्कर आसपास के इलाके से गोवंश को ट्रक में भरकर स्लॉटर हाउस ले जाने की तैयारी में थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
'राजनीतिक साजिश से नहीं डरती कांग्रेस', राहुल गांधी को HC से जमानत न मिलने पर खरगे ने BJP पर साधा निशाना
नई दिल्ली, मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी को गुजरात हाई कोर्ट...
Uttarakhand Cloud Burst: भारी बारिश के बाद Haridwar में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा | Aaj Tak
Uttarakhand Cloud Burst: भारी बारिश के बाद Haridwar में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा | Aaj Tak
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લામાં આયોજિત "સ્વચ્છતા દિવસ" કાર્યક્રમમાં લેવાયા "સ્વચ્છતા શપથ"
"સ્વચ્છતા એ જ સેવા" અભિયાન સમગ્ર દેશમાં પૂરજોશમાં ચાલી રહ્યું છે. સ્વચ્છતાના આગ્રહી એવા દેશના...
રાજ્યકક્ષાના અન્ન પુરવઠા મંત્રી ભીખુસિંહનું નિવેદન | SatyaNirbhay News Channel
રાજ્યકક્ષાના અન્ન પુરવઠા મંત્રી ભીખુસિંહનું નિવેદન | SatyaNirbhay News Channel
ઝાલોદ એપીએમસીની ચુંટણીનું આજે પરિણામ જાહેર થતાં કહી ખુશી કહી ગમનો માહૌલ જાેવા મળ્યો હતો
ઝાલોદ એપીએમસીની ચુંટણીનું આજે પરિણામ જાહેર થતાં કહી ખુશી કહી ગમનો માહૌલ જાેવા મળ્યો હતો