उपचुनाव के लिए अपने भाई जगमोहन मीणा के लिए प्रचार कर रहे भाजपा नेता और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार को दौसा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनके भाई सचिन पायलट की तरह सौम्य और सरल है. उन्होंने खुद को बैंसला बताया. यह बात उन्होंने गुर्जर समुदाय के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में कहीं. उपचुनाव हैं. उसमें दौसा भी शामिल है. भाजपा ने किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को यहां से प्रत्याशी बनाया है. ऐसे में किरोड़ी लाल मीणा उनके लिए प्रचार कर रहे हैं. दौसा सीट पर गुर्जरों की अच्छी-खासी तादाद है. ऐसे में किरोड़ी का यह बयान गुर्जर मतदाताओं को साधने लिए है.यह माना जाता है कि गुर्जर और मीणा समुदायों के बीच 'सियासी दुश्मनी' है. दोनों समुदाय के बीच यह दरार 2007 के गुर्जर आंदोलन के समय बहुत बढ़ गई थी. दोनों तरह के नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ खूब बयान दिए थे. किरोड़ी लाल मीणा उस समय मीणा समुदाय के सबसे बड़े नेता के तौर पर जाने जाते थे. कुछ जगहों पर मीणा और गुर्जरों के बीच झड़पें भी हुईं थीं. किरोड़ी लाल मीणा ने मार्मिक अपील करते हुए कहा कि आज धनतेरस पर धन बरस रहा है. समाज से अपील है. मेरे भाई को टिकट मिला है. नानी का दंड नवासा को मत देना. मैं बैंसला की तरह तो मेरा भाई सचिन पायलट की तरह सौम्य-सरल है. राजनैतिक प्रभाव बढ़ाने में साथ दूंगा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Chandrayaan 3 sleeping on moon चंद्रयान-3 अब कभी नहीं जागेगा
Chandrayaan 3 sleeping on moon चंद्रयान-3 अब कभी नहीं जागेगा
Gmail को निशाना बना रहे AI स्कैमर्स, इन गलतियों के कारण खड़ी हो सकती है मुसीबत
स्कैमर्स लोगों के साथ ठगी करने के नए-नए तरीके खोज लेते हैं। अब इन्होंने जीमेल यूजर्स को निशाने पर...
કાલોલ તાલુકાના ભુખી ગામેથી લોકલ ક્રાઇમ બ્રાન્ચ ગોધરાએ વિદેશી દારૂનો જથ્થો ઝડપી ગણનાપાત્ર કેસ શોધી કાઢ્યો
કાલોલ વેજલપુર પોલીસ સ્ટેશનના હદ વિસ્તારમાં આવતા ભુખી ગામે રહતો વિરેદ્ર ઉર્ફે ભુરીયો રણજીતસિંહ...
આંકલાવ કડાણા ડેમમાં 4 લાખ ક્યુસેક પાણી આવતા મહીસાગર નદી બે કાંઠે
આંકલાવ કડાણા ડેમમાં 4 લાખ ક્યુસેક પાણી આવતા મહીસાગર નદી બે કાંઠે
Yoga to Increase Memory Power / दिमाग तेज करने के लिए 3 उपयोगी योग अभ्यास
Yoga to Increase Memory Power / दिमाग तेज करने के लिए 3 उपयोगी योग अभ्यास