रामगंजमंडी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज अपने विधानसभा क्षेत्र के देवली खुर्द गांव में आयोजित सरकार आपके द्वार समस्या समाधान शिविर में शामिल होने पहुंचे थे। मार्ग में भावपुरा गांव में श्री बालाजी मंदिर पर रुकर मंत्री जी ने बालाजी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान खेती मजदूर महिलाओं ने मंत्री जी को अपनी समस्याएं बताई। मंत्री श्री दिलावर ने बड़ी सहजता के साथ जमीन पर बैठकर सभी महिलाओं की बात सुनी। बातों बातों में महिलाओं ने मंत्री को बताया कि सुबह सवेरे काम पर निकल जाती है। भोजन भी खेत पर ही करती है। मंत्री ने पूछा आज भोजन में क्या बना कर ले जा रही हो। इस पर महिलाओं ने बताया कि टिफिन में आज दाल और रोटी है। मंत्री ने कहा मुझे खिलाओगी,,, इस पर महिलाएं खामोश हो गई। मंत्री ने फिर दोहराया मुझे भोजन कराओगी। एक महिला ने हिम्मत कर धीरे से कहा आप हमारा बनाया भोजन खाओगे। मंत्री ने कहा हा,,क्यों नहीं ? मैं भोजन करूंगा, लाओ दो। और फिर मंत्री दिलावर उन महिला मजदूरों के साथ बैठ गए और उनके टिफिन से दाल रोटी खाई। मंत्री को अपने हाथों से बना भोजन करते देख महिलाएं बहुत प्रशासन और आश्चर्य चकित थी। भोजन करने वाली महिला ने कहा कि सभी नेता हर बार चुनाव में बस्ती में वोट मांगने तो आते है। परन्तु इस तरह से हम जैसे गरीब लोगों के हाथ से बना खाना किसी नेता ने नहीं खाया। ये तो बड़े मंत्री है। महिला ने भावुक होकर कहा ये छै माह जैसा गरीब लोगान का असली नेता।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ममता सरकार को बड़ी राहत, CBI जांच को लेकर केंद्र सरकार की दलीलें खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुनाया कि पश्चिम बंगाल में सीबीआई द्वारा राज्य की सहमति के बिना मामलों...
मोरान में लायन मुंगीलाल अग्रवाल स्मृति पुरस्कार प्रदान कार्यक्रम ( 12 अगस्त ) को
मोरान में छठवें वार्षिक लायन मुंगीलाल अग्रवाल स्मृति पुरस्कार प्रदान कार्यक्रम आज आयोजित किया...
CNG અને LPG કિટ ફિટ કરવાની મળી મંજૂરી વાહનચાલકોને થશે લાભ
#buletinindia #gujarat
মুখ্যমন্ত্ৰী চিন্দেৰ মন্ত্রীসভাৰ দপ্তৰ বিতৰণ
মুম্বাই, ১৪ আগষ্ট। মুখ্যমন্ত্ৰী একনাথ চিন্দেৰ মন্ত্ৰীসভাৰ দপ্তৰ বিতৰণ। দেওবাৰে চিন্দেৰ...