नियाभर में 'डेस्टिनेशन वेडिंग' के लिए मशहूर राजस्थान के उदयपुर शहर में शुक्रवार शाम सांप्रदायिक तनाव फैल गया. 10वीं क्लास के दो बच्चों में झगड़े के बाद हुई चाकूबाजी की घटना के बाद दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए और उन्होंने पथराव करने के साथ कई गाड़ियों को फूंक डाला. हालात इतने बिगड़ गए कि डीएम ने शहर में धारा 144 और धारा 163 लागू कर दी. साथ ही इंटरनेट बंद करने के अलावा 17 अगस्त 2024 से अगले आदेश तक कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने की घोषणा कर दी. कलेक्ट्रेट से जारी आदेश में साफ लिखा गया है कि स्कूलों को बंद रखने का यह फैसला सभी सरकारी, प्राइवेट और सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ यूनिवर्सिटीज पर भी लागू होगा. इन निर्देशों की अवहेलना करने वाले स्कूलों पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे. इसी आदेश के चलते आज उदयपुर में सभी स्कूल बंद हैं. सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. कल तनाव के बाद बंद किया गया बाजार आज खुलेगा या नहीं, इस पर भी अभी तक कोई जवाब नहीं आया है. संभावना है कि 10 बजे के बाद इस पर स्थिति साफ हो जाएगी. शुक्रवार रात 8 बजे के बाद उदयपुर के किसी भी हिस्से से कोई अप्रिय खबर सामने नहीं आई है. लेकिन जिले में 24 घंटे के लिए लागू हुई नेटबंदी को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ समय के लिए आगे भी बढ़ाया जा सकता है. दूसरी ओर पुलिस-प्रशासन की भारी तैनाती कर दी गई है. घटना के बाद कलेक्ट्रेट में प्रशासन, सांसद, विधायक सहित प्रबुद्धजनों की बैठक हुई है. सीएम ने तुरंत गृह राज्यमंत्री को तलब किया है. घटना पर गृहराज्यमंत्री ने बताया कि सीएम शर्मा मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं. राज्य के सभी दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ರಾಜ್ಯ ಸರ್ಕಾರವು ಕ್ರಿಶ್ಚಿಯನ್ ಸಮುದಾಯಕ್ಕೆ ಸೇರಿದ ಡೇವಿಡ್ ಸಿಮೆಯೋನ್ ಅವರನ್ನು ವಿಧಾನ ಪರಿಷತ್ತಿನ ಸದಸ್ಯರನ್ನಾಗಿ ಮಾಡಬೇಕೆಂದು ಪೃಥ್ವಿ ಪಾಲ್ ಅವರು ಒತ್ತಾಯಿಸಿದರು.
ಮೇ 28, 2024
ಬೆಂಗಳೂರು ಪ್ರೆಸ್ ಕ್ಲಬ್ ನಲ್ಲಿ ಇಂದು 'ಕರ್ನಾಟಕ ಕ್ರೈಸ್ತರ ರಕ್ಷಣಾ ವೇದಿಕೆ'ಯ...
Kim Jong Un in Russia : किम जोंग उन रूस में परमाणु हथियारों को देखने क्यों गए (BBC Hindi)
Kim Jong Un in Russia : किम जोंग उन रूस में परमाणु हथियारों को देखने क्यों गए (BBC Hindi)
Avani Institute of Design organized "AVANI EXHIBITION - 2024" in Karnataka Chitrakala Parishath Bengaluru.
January 19, 2024
Avani Institute of Design organized "AVANI EXHIBITION - 2024" in Karnataka...
કર્ણાવતી દાબેલી મા વહેલી સવારે આગ લાગતા લોકોના ટોળેટોળા ઉમટી પડયા
કર્ણાવતી દાબેલી મા વહેલી સવારે આગ લાગતા લોકોના ટોળેટોળા ઉમટી પડયા