राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इंग्लैंड जाकर राजस्थान रॉयल्स मालिक के साथ एमओयू साइन किया है। इस एमओयू का फायदा भविष्य में राजस्थान की अर्थव्यवस्था को होगा।इंग्लैंड में आयोजित राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर रोड शो में सीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य आगामी 5 सालों में राजस्थान की अर्थव्यवस्था को 180 बिलियन डॉलर से दोगुना कर 350 बिलियन डॉलर करना है। शुक्रवार को सीएम भजनलाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लंदन में आयोजित इन्वेस्टर मीट में हिस्सा लिया। सीएम के इस कदन के बाद रॉयल मल्टीस्पॉर्ट और राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच जयपुर शहर को स्पोर्ट्स हब बनाने की तैयारी है जिसे लेकर ही इस एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है। इस एमओयू के तहत, राजधानी जयपुर में स्टेडियम, खेल प्रशिक्षण, खेल चिकित्सा और अन्य खेल सुविधाएं भी विकसित किए जाएंगे। राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम की मालिक कंपनी रॉयल मल्टीस्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के साथ इस एमओयू को साइन करने के बाद सीएम भजनलाल खुश दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि राजधानी जयपुर को स्पोर्ट्स हब बनाने की दिशा में आज बड़ी सफलता मिली है। अब इस एमओयू के तहत, जयपुर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर भी विकसित किया जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
नई ताकत की गवाह बनेगी PM Modi की US यात्रा, अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा- 'सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा'
अमेरिकी राज्य विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि भारत के साथ साझेदारी अमेरिका के...
દેવગઢબારિયા ખાતે ભારતીય જનતા પાર્ટીના રાષ્ટ્રીય અધ્યક્ષ જેપી નડ્ડા ની સભા યોજાઈ
દેવગઢબારિયા ખાતે ભારતીય જનતા પાર્ટીના રાષ્ટ્રીય અધ્યક્ષ જેપી નડ્ડા ની સભા યોજાઈ
Interglobe Aviation Share Today: Stock में निवेशकों की हो रही चांदी ही चांदी, Current Level पर Buy?
Interglobe Aviation Share Today: Stock में निवेशकों की हो रही चांदी ही चांदी, Current Level पर Buy?
રાણાવાવ ઝરડી સીમમાં થયેલ મર્ડરના આરોપીને ગણતરીની કલાકોમાં પકડી પાડતી પોલીસ
રાણાવાવ ઝરડી સીમમાં થયેલ મર્ડરના આરોપીને ગણતરીની કલાકોમાં પકડી પાડતી પોલીસ