बूंदी . छोटी काशी बूंदी में इन दिनों विदेशी पर्यटक यहां की बेजोड़ स्थापत्यकला को देख मंत्रमुग्ध हो रहे है। विश्व पर्यटन दिवस से ही बूंदी में पर्यटन सीजन शुरू हो जाता है। अक्टूम्बर का पहला सप्ताह पर्यटको से गुलजार रहा ।रविवार को 150 से ज्यादा पर्यटक बूंदी भ्रमण पर आये जिनमे जर्मनी, पोलैंड,हंगरी,इंग्लैंड,आस्ट्रेलिया के पर्यटक शामिल रहे । शहर में स्थित नागर सागर कुंड व चौगान गेट की स्थापत्य कला को देख पर्यटक खुश हो गए। गाइड जयदेव सिंह ने बताया कि बूंदी में पर्यटक बढ़ाने के लिए उदयपुर ,चित्तौड़गढ़ व सवाईमाधोपुर के साथ मिलकर टूरिस्ट सर्किट बनाने की जरूरत है ।जर्मनी की पर्यटक जूलिया व क्रिस्टीन ने गढ़ पैलेस व चित्रशाला देख कहा कि इसमें बने चित्र बेमिसाल है इन्हें बचाने की आवश्यकता है। नाहर का चोहट्टा में स्थित हाथी शिवप्रसाद व घोड़ा हुंजा का इतिहास पर्यटको को बताया कि युद्ध मे हाथी शिवप्रसाद सूंड से तलवार चलाता था तो पर्यटको ने कहा कि बहुत ही रोचक है। इस तरह के इतिहास और विरासत को संजोकर रखे तो बूंदी पर्यटन के क्षेत्र में बहुत आगे निकलेगा।इस वर्ष बूंदी में छह हजार पर्यटक बूंदी भ्रमण कर चुके है वही अक्टूम्बर माह के दूसरे सप्ताह तक 400 पर्यटक आ चुके है ।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
चार्जर असली है या नकली, चुटकियों में कर सकते हैं पता; बस इंस्टॉल करना है एक ऐप
असली-नकली चार्जर का फर्क कर पाना बड़ा मुश्किल काम है। अगर आप गलती से नकली चार्जर खरीद लाते हैं और...
बाबा श्याम के दिव्य विग्रह एवं निज मंदिर खाटू धाम से रथ में विराजमान पावन अखंड ज्योत को श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत
बाबा श्याम के दिव्य विग्रह एवं निज मंदिर खाटू धाम से रथ में विराजमान पावन अखंड ज्योत के...
Kidnapping in Muktsar: डीसी आफिस के पास दिन दहाड़े व्यक्ति का अपहरण, वीडियो आया सामने
श्री मुक्तसर साहिब: मुक्तसर के डीसी आफिस के निकट दिन दहाड़े एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने...