तमिलनाडु में हुए रेल हादसे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जवाबदेही शीर्ष स्तर से शुरू होती है। साथ ही सरकार पर आरोप लगाया कि अनेक दुर्घटनाओं के बाद भी कोई सबक नहीं लिया गया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर कितने परिवारों के तबाह होने के बाद यह सरकार जगेगी. कांग्रेस सांसद ने एक्स पर पोस्ट पर करते हुए लिखा कि मैसूर-दरभंगा रेल दुर्घटना बालासोर दुर्घटना की तरह ही है- एक यात्री ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। कई दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जाने के बावजूद कोई सबक नहीं सीखा गया। जवाबदेही शीर्ष स्तर से शुरू होती है। बता दें कि मैसूर से दरबंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस तमिलनाडु के कावराईपेट्टई रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस घटना के बाद ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई और कई डिब्बे पटरी से भी उतर गए। इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए। दरअसल, यह हादसा शुक्रवार रात को हुआ। घायलों को चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घायलों की स्थिति को देखने के लिए तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन अस्पताल पहुंचे। रेलवे ने इस घटना को साजिश माना है और इसकी जांच एनआईए को सौंप दी है और सीआरएस जांच के आदेश भी दिए है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Mehsana News | લિફ્ટ બંધ થતા લોકો ફસાયા | viral video | Gujarat News
Mehsana News | લિફ્ટ બંધ થતા લોકો ફસાયા | viral video | Gujarat News
‘हरियाणा में हार’ के बाद कांग्रेस की ‘राजस्थान के रण’ में होगी कठिन परीक्षा
राजस्थान में इस माह प्रदेश की सात सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो सकती है। हरियाणा चुनाव में भाजपा...
રાજુલા શહેરમાં થયેલ મોટર સાયકલ ચોરીના અનડીટેકટ ગુનાનો પોકેટ કોપ મોબાઇલની મદદથી ભેદ ઉકેલી ચોરીમાં ગયેલ મોટર સાયકલ સાથે એક ઇસમને ગણતરીની કલાકોમાં પકડી પાડી ચોરીના અનડીટેકટ ગુનાનો ભેદ ઉકેલતી રાજુલા પોલીસ ટીમ
*રાજુલા શહેરમાં થયેલ મોટર સાયકલ ચોરીના અનડીટેકટ ગુનાનો પોકેટ કોપ મોબાઇલની મદદથી ભેદ ઉકેલી ચોરીમાં...
18-year-old drowns in swimming pool during party at Gurugram farmhouse
An 18-year-old man, who went for a party with his friends at a farmhouse on Jail Road in...