खबर राजस्थान के अलवर जिले से है। अलवर से होकर गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में परिवार के आधे से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि परिवार हरियाणा का रहने वाला था और बालाजी के दर्शन करने के लिए दौसा के मेहंदीपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान एक्सप्रेस वे पर मेंटीनेंस के लिए खोदा गया गड्ढा चालक को नहीं दिखाई दिया। कार उसमें गिरी और कई बार पलटी। कार सवार तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसा देर रात करीब दस बजे भैड़ोली के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि नारनौल के रहने वाले साठ साल के विद्यानंद अपने परिवार के साथ कार में सवार थे। जब कार पलटी उससे कुछ देर पहले ही पूरे परिवार ने ढाबे पर खाना खाया था और उसके बाद परिवार आगे के लिए रवाना हो गया था। इस दौरान जब कार एक्सप्रेस वे से गुजरी तो चालक को गड्ढा दिखाई नहीं दिया। बताया जा रहा है कि गड्ढे से सुरक्षा के लिए जो बेरिकेट लगाए गए थे, वे काफी दूर रखे थे। इस कारण यह हादसा होना सामने आया है।हादसे में विद्यानंद,उनके 30 साल के बेटे शुभम और बेटी सोनिका यादव की मौत हो गई। उनकी पत्नी संतोष देवी और छह साल के बच्चे कारव की हालत गंभीर है। कार चला रहे चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। देर रात हुए इस हादसे के बाद मृतकों के शवों को रैणी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। कार भी पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
गंगा दशमी के अवसर पर बूंदी के आराध्य भगवान श्री रंगनाथ नै नौका विहार किया, श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र, बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं का विमान इस्कॉन से जुड़े भक्तजन लेकर मंदिर पर पहुंचे
श्री रंगनाथ सेवा समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम...
Nitish Kumar बोले मुझे INDIA का संयोजक नहीं बनना | Mumbai News | Opposition Meeting Mumbai | JDU
Nitish Kumar बोले मुझे INDIA का संयोजक नहीं बनना | Mumbai News | Opposition Meeting Mumbai | JDU
Xiaomi 15 Pro में मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर और 2K कर्व्ड डिस्प्ले, लॉन्च से पहले सामने आई खूबियों की डिटेल
एक रिपोर्ट के मुताबिक फोन में 2k माइक्रो कर्व्ड स्क्रीन देखने को मिलेगी। इसके साइज और रिफ्रेश रेट...
10 MIN ABS WORKOUT - At Home Sixpack Ab Routine (No Equipment)
10 MIN ABS WORKOUT - At Home Sixpack Ab Routine (No Equipment)