हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस खेमें में खलबली मची हुई है। क्योंकि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित सभी नेताओं को पूरा विश्वास था कि इस बार हरियाणा में बाजी पलटने वाली है। एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को बढ़त में बताया गया था, लेकिन चुनाव परिणाम ने कांग्रेस के सारे अरमानों पर पानी फेर दिया। वहीं आज परिणामों को लेकर दिल्ली में समीक्षा बैठक की गई, जिसमें हार को लेकर मंथन हुआ।बैठक के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि इसे बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। इस बैठक में अशोक गहलोत के अलावा अजय माकन भी थे, दोनों को हरियाणा का पर्यवेक्षक बनाया गया था।दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, “इस हार को गंभीरता से लिया जा रहा है। क्योंकि मीडिया, वहां की जनता एक स्वर में कह रही थी कि सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है। इसके बावजूद ऐसा क्या हुआ कि नतीजे उसके उलट आए। आज इसपर गंभीरता से बैठक में चर्चा की गई। इसके कारण के तह तक जाना जरूरी है।उन्होंने आगे कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी जिसके जीतने की बात पूरा देश और प्रदेश कर रहा था। क्या कारण रहे कि नतीजे उलटे आ गए। अशोक गहलोत ने कहा कि EVM और कई तरह की आशंका हमारे कार्यकर्ताओं और लोगों के मन में है। कल हमने चुनाव आयोग से मुलाकात भी की है।” हमने चुनाव आयोग से मुलाकात की और उनसे कहा कि हमारी आशंकाएं दूर कीजिए। हमने लिखित में ज्ञापन भी दिया है
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बालोतरा- पचपदरा में रिफाइनरी स्थापना में नमक खाने बंद होने का मामला
विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने उठाया मामला,
मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा...
बिलोली नगर परिषद आणि पंचायत समिती सदस्य पदाचे आरक्षण सोडत जाहिर.
बिलोली नगर परिषद आणि पंचायत समिती सदस्य पदाचे आरक्षण सोडत जाहिर.
नहीं रहे राज-कोटि के ‘राज’, 68 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन, चिरंजीवी ने शेयर किया इमोशनल नोट
साउथ सिनेमा से एक बुरी खबर सामने आ रही है, जिससे पूरी इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। म्यूजिक...
क्या है सरकार की Gold Sovereign Bond Scheme जिसमें invest कर आप बढ़िया रिटर्न पा सकते हैं?
क्या है सरकार की Gold Sovereign Bond Scheme जिसमें invest कर आप बढ़िया रिटर्न पा सकते हैं?