जोधपुर में 5 साल बाद कांगो फीवर ने दस्तक दी है। पशुपालन से जुड़ी 51 साल की महिला सप्ताहभर से बीमार थी। अहमदाबाद में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मंगलवार देर रात को रिपोर्ट में कांगो फीवर की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के गांव पहुंची और परिजनों और आसपास के ग्रामीणों के ब्लड सैम्पल लिए जा रहे हैं। जोधपुर डिप्टी CMHO डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया- जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र को नांदड़ा कला गांव में एक 51 साल की महिला की 3 सितम्बर को तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए थे जहां से उन्हें जोधपुर के MDM हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। यहां से तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के स्टर्लिंग हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। वहां उनकी 8 सितंबर की सुबह मौत हो गई थी। इसके बाद महिला के ब्लड सैम्पल जांच के लिए पुणे भेजे गए थे। देर रात मंगलवार को महिला की रिपोर्ट आई थी। जिसमें उसे कांगो फीवर की पुष्टि हुई थी। डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया- जोधपुर में कांगो फीवर का मामला साल 2019 में सामने आया था। उस समय तीन बच्चों में इस फीवर के लक्षण नजर आए थे। साथ ही दो रोगियों की मौत भी हुई थी। जोधपुर में पहली बार वर्ष 2014 में कांगो फीवर के मरीज सामने आए थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Pennsylvania Flood: अमेरिका के पूर्वी पेंसिल्वेनिया में बारिश और बाढ़ का कहर, 5 की मौत; दो लापता
Pennsylvaniaa flood Crisis: अमेरिका के पूर्वी पेंसिल्वेनिया में बाढ़ और बारिश का कहर बना...
અમરેલી જિલ્લા પંચાયત પ્રમુખશ્રીના અધ્યક્ષસ્થાને રોજગાર / એપ્રેન્ટિસ એનાયત પત્ર વિતરણ કાર્યક્રમ યોજાશે .
જિલ્લા રોજગાર કચેરી , અમરેલી દ્વારા તા .૨૬ સપ્ટેમ્બરે રોજગાર / એપ્રેન્ટિસ એનાયત પત્ર વિતરણ...
રાજપરા ગામનો ઇસમ સગીરાને ભગાડી ગયો પોલીસ ફરિયાદ નોંધાય
રાજપરા ગામનો ઇસમ સગીરાને ભગાડી ગયો પોલીસ ફરિયાદ નોંધાય
कांग्रेस ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर जताई चिंता, कहा- भारत सरकार उठाए जरूरी कदम
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के सामने उत्पन्न...