राजस्थान सरकार ने प्रदेश में किसानों को राहत देते हुए कृषि विद्युत कनेक्शन के बढ़े हुए लोड को नियमित करवाने के लिए ‘स्वैच्छिक भार वृद्धि योजना’ लागू कर दी है। योजना के अनुसार किसान अब कृषि कनेक्शन के अनधिकृत बढ़े हुए लोड को आगामी 31 दिसंबर 2024 तक नियमित करवा सकेगा। योजना 31 दिसंबर 2023 तक जारी कृषि कनेक्शनों पर ही लागू होगी। योजना के अनुसार यदि किसी कृषि उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन भार बढ़ा हुआ मिला तो उस पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। उपभोक्ता केवल धरोहर राशि के रूप में 60 रुपए प्रति एचपी की दर से जमा करवाकर इस भार को नियमित करवा सकेगा। जिससे वह राहत पा सकेगा। ऐसे कृषक जो उसी कुएं पर दूसरी मोटर लगाकर भार वृद्धि करते हैं अथवा दूसरे कुएं पर जो उसी खसरा, खेत, परिसर या मुरब्बा में हो लेकिन दूसरी मोटर चलाने के लिए भार बढ़ाते हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।यदि उपभोक्ता को पहले से ही दो मोटरें स्वीकृत हैं और वह उनके भार में वृद्धि करना चाहता है तो वह इस योजना का लाभ ले सकता है। योजना लागू होने के दौरान यदि किसी उपभोक्ता की बढ़े हुए भार की वीसीआर भरी जा चुकी है तो वह भी योजना के प्रावधानों के अनुसार नियमित की जाएगी। स्वैच्छिक भार वृद्धि घोषणा योजना की समाप्ति के बाद भार सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Election Commission का आदेश, Bengal के दो मतदान केंद्रों पर वोटिंग आज | Lok Sabha Election | Aaj Tak
Election Commission का आदेश, Bengal के दो मतदान केंद्रों पर वोटिंग आज | Lok Sabha Election | Aaj Tak
राजस्थान के मुख्य सचिव जेडीए कमिश्नर व जयपुर जिला कलेक्टर को मानव अधिकार आयोग का नोटिस बूंदी के चर्मेश शर्मा की शिकायत पर आयोग की कार्रवाई बेसमेंट में पानी भरने से हुई थी तीन लोगों की मौत
बूंदी 30 अगस्त।बेसमेंट में पानी भरने से तीन लोगों की मृत्यु के मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार...
ધારાસભ્ય કાંધલભાઈ જાડેજા ની સરકારમા રજૂઆત ને પગલે કુતિયાણા તાલુકાના કોટડા તથા સિંધપુર ગામે સરકારી માધ્યમિક શાળાઓમાં સામાન્ય પ્રવાહમાં ધોરણ ૧૧ ના વર્ગોને મંજૂરી મળી ગયેલ
ધારાસભ્ય કાંધલભાઈ જાડેજા ની સરકારમા રજૂઆત ને પગલે કુતિયાણા તાલુકાના કોટડા તથા સિંધપુર ગામે સરકારી...
एसटी एससी मोर्चा ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम हिण्डोली एसडीएम को सौपा ज्ञापन, वाहन रैली निकालकर दर्ज करवाया विरोध
हिण्डोली कस्बे मे आज आरक्षण को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलफ एससी एसटी वर्ग से जुड़े लोग...