हरियाणा में भाजपा से हार पर I.N.D.I.A ब्लॉक के नेताओं ने कांग्रेस की नीति पर सवाल उठाए। महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव गुट) ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा कि कांग्रेस को पता है कि जीत को हार में कैसे बदलना है।शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी या AAP के साथ चुनाव लड़ती तो नतीजे अलग होते। TMC नेता साकेत गोखले ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि अहंकार और क्षेत्रीय दलों को हीन दृष्टि से देखना हार का कारण बना। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। कांग्रेस-NC गठबंधन ने 48 सीटें हासिल कीं। भाजपा 29 सीटों पर जीती। 15 साल पहले 2009 में भी कांग्रेस और NC गठबंधन की सरकार बनी थी। तब उमर 38 साल के थे और राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे।