कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने मंगलवार को दावा किया कि प्रदेश में हमारी पार्टी जीत हासिल करेगी। उनसे जब शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के पिछड़ने की वजह पूछी गई, तो उन्होंने दो टूक कहा कि कोई नहीं पिछड़ रहा है। राहुल गांधी की रहनुमाई में हम लोग अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, इतनी जल्दी किसी अंतिम नतीजे पर पहुंच जाना उचित नहीं है। कुछ भी हो सकता है। अभी किसी का भी किसी निष्कर्ष पर पहुंच जाना उचित नहीं रहेगा। अभी किसी को भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। मैं दावे के साथ कहती हूं कि अंतिम नतीजे कांग्रेस के पक्ष में ही आएंगे। कांग्रेस पार्टी ही प्रदेश में अगली सरकार बनाने जा रही है।”वहीं बीजेपी के इस आरोप पर कि कांग्रेस मुंह की खाने के बाद भाजपा पर ईवीएम से छेड़छाड़ का राग अलापेगी। कुमारी शैलजा ने कहा कि आप देखिएगा कि कुछ देर बाद भाजपा भी राग अलापेगी। इन लोगों को प्रदेश में हार का मुंह देखना होगा। इन लोगों के पास जनता को दिखाने के लिए कुछ नहीं बचा है।इस बीच, जब उनसे सीएम फेस के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने दो टूक कहा, राहुल गांधी की रहनुमाई में सभी मिलकर चुनाव लड़ा है। दरअसल, कुमारी शैलजा से सवाल किया गया था कि अगर आप (कुमारी शैलजा) मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार होती, तो आज कांग्रेस को ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સોજીત્રા ધારાસભ્ય વિપુલભાઇ પટેલે ડો. શ્યામાપ્રસાદ મુખર્જીની જન્મજયંતિએ પુષ્પાંજલિ અર્પણ કરી
માં ભારતીના મહાન સપૂત,મહાન રાષ્ટ્રભક્ત તથા ભારતીય જનસંઘના સંસ્થાપક ડો.શ્યામા પ્રસાદ મુખર્જીની...
Realme GT 6 फ्लैगशिप किलर की जल्द होगी एंट्री, इन देशों में लॉन्च होगा फोन
रियलमी ने कंफर्म कर दिया है कि Realme GT 6 कंपनी का ग्लोबल मार्केट के लिए नेक्स्ट स्मार्टफोन...
कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवकों के पैर फ्रैक्चर, सीसीटीवी में कैद घटना
कोटा के अनंतपुरा इलाके में गुरूवार शाम को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी।...
Aston Martin DB 12 कितनी खास, 5 आसान प्वाइंट्स में समझें
लग्जरी कार DB12 में एक बड़ी फ्रंट ग्रिल है जो नई एलईडी हेडलाइट्स से घिरी हुई है। इसके अंदर केबिन...