कोटा के अनंतपुरा इलाके में गुरूवार शाम को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों को चोट आई है। मामले में अनंतपुरा थाने में भी लिखित शिकायत दी गई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आया है। मामले के अनुसार सुभाष पुरी नामक युवक अपनी पत्नी सुमन और साले अंकित के साथ बाइक से सुभाषनगर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सुभाष नगर की तरफ से एक कार तेज गति में आ रही थी। ट्रांसपोर्ट नगर में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर साइड से हुई। जिसके बाद बाइक सवार लोग नीचे गिर गए। लेकिन कार चालक तेज स्पीड में कार को भगा ले गया। हादसे में बाइक चालक चालक, उसकी पत्नी एवं साले को चोट आई है। बाद में राहगीरों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सामने आया कि दो युवकों को पैर में फ्रेक्चर हुआ है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक फुटैज में घटना नजर आ रही है। पीडित की तरफ से अनंतपुरा थाने में शिकायत दी गई है। घायल युवक का कहना है कि मामले में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
लॉरेंस बिश्नोई-जितेंद्र गोगी सिंडिकेट का एक भगोड़ा गैंगस्टर गिरफ्तार, बेल मिलने के बाद तीन साल से था फरार
दिल्ली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लॉरेंस बिश्नोई और जीतेंद्र गोगी सिंडिकेट के एक कुख्यात...
लोकशाही राहिली नाही धनुष्यबाण चिन्ह गोठल्यावर धनंजय मुंडे यांची प्रतिक्रीया पहा
लोकशाही राहिली नाही धनुष्यबाण चिन्ह गोठल्यावर धनंजय मुंडे यांची प्रतिक्रीया पहा
જસદણના સાણથલી ગામે ગાય સાથે શખ્સ એ સૃષ્ટિ વિરુદ્ધનું કૃત્ય આચર્યું ,આરોપીની ધડપકડ કરી
જસદણના સાણથલી ગામે ગાય સાથે અજાણ્યા શખ્સ એ સૃષ્ટિ વિરુદ્ધનું કૃત્ય આચર્યું ,આરોપીની ધડપકડ કરી...
Breaking News: Noida के Red Light पर भीख मांगने की प्रवृत्ति होगी खत्म, प्राधिकरण ने उठाया बड़ा कदम
Breaking News: Noida के Red Light पर भीख मांगने की प्रवृत्ति होगी खत्म, प्राधिकरण ने उठाया बड़ा कदम