राजस्थान में विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां बड़े ही जोरों पर हैं. इस बीच कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग का दौर भी चल रहा है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने टोंक में राजस्थान की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. पायलट ने कहा कि सरकार का एक साल अभी नहीं हुआ है. लेकिन सरकार ने अपना इकबाल खो दिया है. राजस्थान में अनिश्चितता के हालात बने हुए हैं. सचिन पायलट सोमवार को टोंक में पूर्व पीसीसी सदस्य सऊद सईदी की माता के निधन पर संवेदना व्यक्त करने पंहुचे थे. इस दौरान पायलट ने राजस्थान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि गांवों में सभी विकास कार्य ठप्प हो चुके हैं. बजरी माफियाओं और शराब माफियाओं पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए. ऐसे लगता है कि कानून व्यवस्था खत्म हो गई है. सरकार जनता की उम्मीदों को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है. इसके अलावा किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे को लेकर बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में अनिश्चितता के हालात बने हुए हैं. संगठन कुछ और बोल रहा है तो सरकार कुछ और बोल रही है. मंत्री स्तीफा दे रहे हैं और लोग उन्हें मनाने में लगे हैं. कुल मिलाकर अभी सरकार का एक साल भी पूरा नहीं हुआ है कि सरकार अपना इकबाल खो चुकी है. अशोक गहलोत और भजन लाल शर्मा द्वारा एक दूसरे की सरकारों पर सर्कर्स की तरह काम करने के आरोपों पर सचिन पायलट ने कहा कि सरकार में और संगठन में तालमेल नहीं है.वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि हरियाणा में हम अच्छे बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं. बीजेपी ने जम्मू कश्मीर में बहुत कोशिश की, तरह-तरह की सियासी चालें चली, लेकिन वहां भी हमारे गठबंधन की सरकार बनेगी. यह चुनाव बदलाव के चुनाव साबित होंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आधार कार्ड के जरिए सेंटर किराए पर लिया
कोटा शहर की अनंतपुरा पुलिस ने दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली के एक आरोपी को गिरफ्तार किया...
श्री रणछोड़राय खेड मंदिर पर भव्य दीपोत्सव,एक लाख दीपों से जगमगाया तीर्थ स्थल ।
बालोतरा : जिले में धनतेरस के अवसर पर श्री रणछोड़ राय भगवान मंदिर खेड़ में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम...
Samsung Galaxy S23 सीरीज से लेकर Motorola Razr 40 तक, इन फोन पर पर मिल रहा 50% तक डिस्काउंट, चेक करें डील
Amazon Great Indian Festival sale 2023 इस साल अमेजन स्मार्टफोन टीवी टैबलेट इयरफ़ोन जैसे कई...
ગોંડલમાં રખડતા ઢોરની અડફેટે વૃદ્ધનું મોત@Sandesh News
ગોંડલમાં રખડતા ઢોરની અડફેટે વૃદ્ધનું મોત@Sandesh News