मुंबई के चेंबूर इलाके में रविवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि चेंबूर इलाके के सिद्धार्थ कॉलोनी में एक मंजिला चाल में आज तड़के आग लगी। इस आग में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है और अभी कूलिंग ऑपरेशन जारी है। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह करीब 5 बजे चेंबूर में एक दुकान में आग लगने से 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। सभी पीड़ित दुकान के ऊपर के कमरे में रहते थे। बताया जा रहा है कि जब आग लगी तो सभी पीड़ित सो रहे थे और उन्हें घर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि सुबह 6 बजे के करीब हमें आग लगने की सूचना मिली। इस आग में 7 लोग झुलसे हैं, जिनकी मौत हो गई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम इस मामले में जांच कर रही है। जांच के बाद आग लगने के सटीक कारण का पता चल पाएगा
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राजस्थान का बजट पेश होने से पहले नेता प्रतिपक्ष का बड़ा बयान
राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी आज सुबह 11 बजे विधानसभा (Rajasthan Assembly) में भजनलाल सरकार...
Gold ATM: एटीएम से निकलेगा सोना, यहां खुला देश का पहला गोल्ड एटीएम, जानिए कैसे करेगा काम?
देश का पहला गोल्ड एटीएम हैदराबाद की कंपनी गोल्डसिक्का (Goldsikka Pvt Ltd) ने ओपनक्यूब टेक्नोलॉजीज...
Sehat Talk with Isha Bhatia Sanan, S2, Ep.23: Are wet dreams normal? [टीएनजर्स के काम की बातें]
Sehat Talk with Isha Bhatia Sanan, S2, Ep.23: Are wet dreams normal? [टीएनजर्स के काम की बातें]
रक्षाबंधन मानकर लौट रही दो सगी बहनों के साथ 10 दरिंदो ने किया बलात्कार | Hindustani Reporter |
रक्षाबंधन मानकर लौट रही दो सगी बहनों के साथ 10 दरिंदो ने किया बलात्कार | Hindustani Reporter |
વિકાસ સપ્તાહ ગુજરાત ૨૦૨૫
વિકાસ સપ્તાહ ગુજરાત ૨૦૨૫: યુવા સશક્તિકરણ કાર્યક્રમ ( રાજ કાપડિયા 9879106469 - સમાચાર અને...