मुंबई के चेंबूर इलाके में रविवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि चेंबूर इलाके के सिद्धार्थ कॉलोनी में एक मंजिला चाल में आज तड़के आग लगी। इस आग में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है और अभी कूलिंग ऑपरेशन जारी है। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह करीब 5 बजे चेंबूर में एक दुकान में आग लगने से 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। सभी पीड़ित दुकान के ऊपर के कमरे में रहते थे। बताया जा रहा है कि जब आग लगी तो सभी पीड़ित सो रहे थे और उन्हें घर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि सुबह 6 बजे के करीब हमें आग लगने की सूचना मिली। इस आग में 7 लोग झुलसे हैं, जिनकी मौत हो गई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम इस मामले में जांच कर रही है। जांच के बाद आग लगने के सटीक कारण का पता चल पाएगा
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
शरीरसौष्ठवासाठीची बेकायदा पावणेदोन लाखांची इंजेक्शन जप्त
गुन्हे शाखा आणि अन्न आणि औषध प्रशासनाने (एफडीए) शरीरसौष्ठवासाठी वापरल्या जाणाऱ्या...
BHUJ || ભુજનું હમીસર તળાવ ઓગનતા સમગ્ર કચ્છમાં ખુશીનો માહોલ છવાયો | SWATANTRA TV #bhuj #kutch #india
BHUJ || ભુજનું હમીસર તળાવ ઓગનતા સમગ્ર કચ્છમાં ખુશીનો માહોલ છવાયો | SWATANTRA TV #bhuj #kutch #india
નાની ઝાંઝરી ગામે બની રહેલ વાસ્મો યોજના અંતર્ગત પાણીના ટોકો બનાવવાની કામગીરીમાં હલકી ગુણવત્તાનું મટીરીયલ વપરાતું હોવાની લોકબુમ
લુણાવાડા તાલુકાના નાની ઝાંઝરી ગામમાં વાસમો યોજના દ્વારા પાણીના ટોકાનું કામ કોન્ટ્રાક્ટર દ્વારા...