हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है इस बीच महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने दावा किया कि राज्य में उनकी सरकार बननी तय है। लांबा ने पीएम के महाराष्ट्र दौरे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, भाजपा हरियाणा का चुनाव हार रही है। हरियाणा में भाजपा 10 साल की डबल इंजन की सरकार से बाहर होने वाली है। क्योंकि, यहां के किसान, युवाओं ने महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर वोट किया है। कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है। प्रधानमंत्री महाराष्ट्र इसलिए गए हैं क्योंकि उन्हें वहां की चिंता होने लगी है। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में हार के बाद दिल्ली की सरकार गिर जाएगी। लांबा ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए भाजपा शासित सरकारों पर कई आरोप लगाए। उत्तर प्रदेश के देवरिया में छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी पर अलका लांबा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि रात में भी महिलाएं गहने पहनकर बाहर जा सकती हैं। कानून व्यवस्था काफी सुधर गई है। लेकिन, क्या इसी कानून व्यवस्था के बारे में गृह मंत्री बात कर रहे थे। आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं बिना भय के कार्यस्थल पर नहीं जा सकती है। भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। वहीं लांबा ने टीएमसी शासित प्रदेश बंगाल में 10 साल की बच्ची के साथ हुई ज्यादती को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, देश का ऐसा कोई राज्य नहीं है, जहां अपराध नहीं हो रहे हैं। हम लगातार कह रहे हैं कि महिलाओं के प्रति अपराधों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। पश्चिम बंगाल की महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मांग करूंगी कि मिसाल कायम कीजिए और जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कीजिए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
આજરોજ ધારાસભ્યશ્રી કાંધલભાઈ જાડેજા ને મળેલ રજૂઆત મુજબ અમર ગામ થી ઈશ્વરીયાગામ રસ્તાની ચોમાસા બાદ અતિશય બિસ્માર હાલતમાં
આજરોજ ધારાસભ્યશ્રી કાંધલભાઈ જાડેજા ને મળેલ રજૂઆત મુજબ અમર ગામ થી ઈશ્વરીયાગામ રસ્તાની ચોમાસા...
कांग्रेस ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर जताई चिंता, कहा- भारत सरकार उठाए जरूरी कदम
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के सामने उत्पन्न...
imoo Watch Phone Z7 Review: बच्चों की हर हरकत पर नजर रखती है ये स्मार्टवॉच, जानिए क्या है खासियत
imoo Watch Phone Z7 स्मार्टवॉच बच्चों की हर हरकत पर नजर रखती है। पेरेन्ट्स की प्रोब्लम को सॉल्व...
কেচা চাহপাতৰ অত্যাধিক মূল্য হ্ৰাস সন্দৰ্ভত ছাত্র মুক্তি সংগ্ৰাম সমিতিৰ প্ৰতিক্ৰিয়া
কেচা চাহপাতৰ অত্যাধিক মূল্য হ্ৰাস সন্দৰ্ভত ছাত্র মুক্তি সংগ্ৰাম সমিতিৰ প্ৰতিক্ৰিয়া
Pakistan: पाक के पूर्व सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने तीन साल के लिए मांगा था विस्तार, बाजवा का दावा
पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा ने कहा है कि उनके पूर्व अधिकारी...