कोटा

Sponsored

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट - बूंदी

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट की ओर सभी कोटा एवं बूंदी वासियों को नवरात्री, दशहरा तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें |

ब्यूरो रिपोर्ट

प्रेम, भक्ति व रौद्र रस के भावपूर्ण नृत्य मंचन ने दर्शकों का मनमोहा 

प्रख्यात अभिनेत्री और नृत्यांगना हेमा मालिनी ने कोटा दशहरा मैदान पर किया दुर्गा सप्तशती पर आधारित नृत्य नाटिका 'दुर्गा' का मंचन

कोटा।राष्ट्रीय दशहरा मेले में प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना, अभिनेत्री और सांसद पद्मश्री हेमा मालिनी ने अपनी शानदार नृत्य कला से सबका मन मोह लिया। हेमा मालिनी ने गुरुवार देर रात को मेला उदघाटन के अवसर पर विजयश्री रंगमंच पर दुर्गा सप्तशती पर आधारित नृत्य नाटिका 'दुर्गा' का मंचन किया। नृत्य नाटिका और महिषासुर मर्दिनी रूप की प्रस्तुति ने विजयश्री रंगमंच के सामने बैठे दर्शकों को मंत्रमुग्‍ध कर दिया। हेमा मालिनी ने नृत्य नाटिका की शुरुआत शिव सती कथा से की। जिसमें सती का किरदार निभाते हुए उन्होंने बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रेम, भक्ति व रौद्र रस के भावपूर्ण नृत्य मंचन ने दर्शकों का मन मोह लिया। दशहरा उदघाटन पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में हेमा मालिनी की प्रस्तुति देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। दर्शकों ने बीच-बीच में दुर्गा मैया की जय का उद्घोष कर कलाकारों में ऊर्जा भरने का काम किया।हेमा मालिनी ने साथी कलाकारों के साथ शिवदुर्गा नृत्य नाटिका की ऐसी प्रस्तुति दी कि मानो मेला प्रांगण में उनके स्वरूप में मां दुर्गा अवतरित हो गई हों। यहां प्रस्तुत नृत्य नाटिका में उन्होंने मां दुर्गा और सती के साथ कई रूपों में प्रेम, भक्ति और रौद्र रस का भावपूर्ण मंचन किया। हेमा मालिनी ने साथी कलाकारों के साथ शिव सती कथा, दक्ष वध, शिव तांडव, बम लहरी, शिव पार्वती विवाह, नमस्तस्यै की प्रस्तुति दी।