हरियाणा विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बीजेपी नेता अशोक तंवर एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। महेंद्रगढ़ में रैली के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की उपस्थिति में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे। बता दें कि अशोक तंवर ने लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थामा था। अशोक तंवर हरियाणा में एक बड़ा दलित चेहरा हैं। वहीं हाल ही में बीजेपी ने अशोक तंवर और कुमारी सैलजा के जरिए कांग्रेस पर दलित विरोधी होने का आरोप भी लगाया था। लेकिन अशोक तंवर एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बीजेपी को यह चुनाव से पहले बड़ा झटका लगना माना जा रहा है। महेंद्रगढ़ की रैली में कांग्रेस में एक बार फिर से शामिल होने पर अशोक तंवर ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दूर से नमस्ते किया। 5 साल पहले हुड्डा से मतभेद के बाद ही अशोक तंवर ने कांग्रेस छोड़ी थी। जब अशोक तंवर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष थे, तब उनका हुड्डा से हमेशा छत्तीस का आंकड़ा रहा था और इसी कारण से उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पद भी छोड़ना पड़ा था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Christopher Tromp died: शोक में डूबा क्रिकेट जगत, 20 साल के युवा खिलाड़ी की कार एक्सीडेंट में हुई मौत
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। 20 साल के क्रिकेटर क्रिस्टोफर ट्रोंप की कार...
इस 1 चमत्कारी चीज से दांतों में कीड़ा, ठंडा गर्म, पीलापन, मुँह की बदबू जड़ से ख़त्म | Teeth Whitening
इस 1 चमत्कारी चीज से दांतों में कीड़ा, ठंडा गर्म, पीलापन, मुँह की बदबू जड़ से ख़त्म | Teeth Whitening
કાલોલ શહેર માં સુફી સંત સૈયદ મોઈનુદ્દીન ચિસ્તી ખ્વાજા સાહેબના ઉર્સ પ્રસંગે વિવિધ કાર્યક્રમો યોજાયા
મુસ્લીમ ધર્મના સાતમો મહીનો એટલે રજબ માસ ની છઠ્ઠી તારીખ ના રોજ રાજસ્થાન અજમેર શરીફની દરગાહમાં આરામ...