बॉलीवुड एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा के पैर में गोली लग गई है. इस वक्त वे अस्पताल में भर्ती हैं और खतरे से बाहर हैं. डॉक्टर्स की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि अभिनेता आज सुबह कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे. जब वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे, तभी उसने हाथ से रिवॉल्वर गिर गई और गोली चल गई. यह गोली गोविंदा के पैर में लगी. डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक हैमुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने भी इस बयान की पुष्टि की और बताया कि यह हादसा मंगलवार सुबह 4:45 बजे हुआ. गोविंदा ठीक हैं और चोट गंभीर नहीं है. हालांकि, एहतियात के तौर पर उन्हें नजदीकी क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद वह अपने घर पर लौट आए हैं. जुहू में रहने वाले 60 वर्षीय गोविंदा या उनकी फैमिली मेंबर्स की तरफ से अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. सिन्हा ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया, 'गोविंदा को सुबह 6 बजे वाली कोलकाता फ्लाइट पकड़नी थी. मैं भी उनके साथ जाने वाला था. मैं एयरपोर्ट पहुंचकर उनका इंतजार कर रहा था. तभी मुझे गोविंदा के पैर में गोली लगने की जानकारी मिली. इसके बाद मैं तुरंत उनके घर पहुंचा और वहां से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया. यह भगवान की कृपा है कि गोविंदा को केवल पैर में चोट लगी है और यह कोई गंभीर बात नहीं है
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कायदा हा समाजाचा कणा असतो-न्यायाधिस व्ही.डि.शिरसे,
ममता विद्यालयाच्या विद्यार्थ्यांची भरली पोलीस ठाण्यात शाळा
कायदा हा समाजाचा कणा असतो - न्यायाधीश व्हि.डी.शिरसे
ममता...
કાંકરેજના કંબોઇ નજીક કાર ઝાડ સાથે અથડાતાં એક વ્યક્તિનું મોત : 3 વ્યક્તિઓને ઇજા
કાંકરેજના કંબોઇથી લક્ષ્મીપુરા તરફ જઈ રહેલી કારના ચાલકે ફૂલ સ્પીડમાં કાર ચલાવી દાંતીવાડા કેનાલ...
গন মাৰ্গ পৰটেল চেনেলৰ শুভ উদ্বোধন কলাইগাঁৱত
কলাই গাঁও কেন্দুকলাই ভৱনত গন মাৰ্গ পৰটেল চেনেলৰ আজি শুভ উদ্বোধন কৰে।
जयपुर में धूप-बादल का संगम, श्रीगंगानगर जिले में आंधी-बारिश
प्रदेश में इन दिनों मानसूनी घटाएं छाई हुई हैं और बादल पूरे राजस्थान में जमकर बरस रहे हैं। इससे...
ધી સ્ટુડન્ટ નર્સિસ એસોસિએશન ઓફ ઈન્ડિયા(ગુજરાત શાખા)ની ૨૧મી રાજ્યક્ષાની દ્રિ-વાર્ષિક કોન્ફરન્સ યોજાઈ
ધી સ્ટુડન્ટ નર્સિસ એસોસિએશન ઓફ ઈન્ડિયા(ગુજરાત શાખા)ની ૨૧મી રાજ્યક્ષાની દ્રિ-વાર્ષિક કોન્ફરન્સ...