डॉ. अमृता दुहन, I.P.S पुलिस अधीक्षक जिला कोटा शहर ने बताया कि कोटा शहर पुलिस द्वारा ऑपरेशन सखी के तहत महिला सुरक्षा के प्रति प्रभावी कार्यवाही तथा महिला अपराधों में कमी लाने हेतु धाने की सुरक्षा सखियो की महत्वपूर्ण भूमिका को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा सखीं डेस्क बनाई जाकर थाने की महिला हेल्प डेस्क से जोडा गया।

थानों की सुरक्षा सखीं डेस्क पर थानें की सुरक्षा सखीं जन सुनवाई /अन्य उपयुक्त समय पर उपस्थित रहकर आगंतुक महिला परिवादियों की समस्याओं को सुनना उनकी सहायता से थाने पर काउंसलिंग / प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने में मदद लेने व महिलाओ व बच्चियों की सुरक्षा, उन्हे अधिकारों और कानून के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनकी समस्याओ के समाधान के सम्बध स्थानीय पुलिस से संवाद स्थापित करने का उद्देश्य रहेगा। ऑपरेशन सखीं के तहत इस योजना का शुभारम्भ थाना उधोगनगर जिला कोटा शहर से श्रीमान रविदत्त गौड, आईपीएस, पुलिस महानिरीक्षक कोटा रेंज तथा डॉ. अमृता दुहन, I.P.S पुलिस अधीक्षक जिला कोटा शहर की उपस्थिति में किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 30.09.2024 सोमवार को श्रीमती नियति शर्मा, आर.पी.एस. अति. पुलिस अधीक्षक, महिला अनुसंधान सैल जिला कोटा शहर के नेतृत्व में श्री मनीष शर्मा, आर.पी.एस. वृत्ताधिकारी, वृत चतुर्थ जिला कोटा शहर व श्री महेन्द्र कुमार मारू पुनि, थानाधिकारी, थाना महावीर नगर कोटा शहर व समस्त थाना स्टॉफ की उपस्थिति में थाना महावीर नगर कोटा शहर परिसर पर महिला सुरक्षा सखी डेस्क का थाना महावीर नगर की सुख्क्षा सखियो व सीएलजी सदस्यों की मौजूदगी में शुभारम्भ किया गया।