राजस्थान में कोटा विकास प्राधिकरण ने बूंदी में पूर्व महाराजा सूरजमल हाड़ा की छतरी को तोड़ दिया. इसके बाद से राजपूत समाज आक्रोशित है और लगातार सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी कड़ी में करणी सेना के कार्यकर्ता भी पूरी तरह सक्रिय दिख रहे हैं. समाज का कहना है कि अगर सरकार छतरी दोबारा नहीं बनाती है, तो 8 अक्टूबर को हजारों की संख्या में पहुंचकर राजपूत खुद छतरी का निर्माण करेंगे. इसको लेकर अब करणी सेना अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू का भी बड़ा बयान आया है. उन्होंने राजस्थान सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा, "आप लोग विकास करते हैं, अवैध निर्माण को गिराने में डरते हैं लेकिन जिन पूर्वजों के दम पर हमने मुगलों से युद्ध किए, उनकी छतरियों को तोड़ देते हैं." सूरज पाल अम्मू ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए आगे कहा, "मैं राजस्थान सरकार के उस कठपुतली मुख्यमंत्री को कहना चाहता हूं कि जुमा-जुमा चार दिन पहले मुख्यमंत्री बने हैं. उस दिन को मत भूलना जब आप सूरज पाल अम्मू की गाड़ी के पीछे बैठा करते थे. अगर राजपूती सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया, राजा की ऐतिहासिक छतरी को तोड़ा गया या इतिहास को छेड़ा गया तो हम किसी को छोड़ेंगे नहीं."वहीं, करणी सेना अध्यक्ष ने कहा, "बूंदी में राजा सूरजमल की 600 साल पुरानी छतरी तोड़ी गई है. करणी सेना वहां संघर्ष कर रही है. हमारा करणी सेना राजस्थान को समर्थन है. हम पहले छेड़ते नहीं, बाद में छोड़ते नहीं. ये आवाज राजस्थान तक जानी चाहिए."
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
रांजणगाव पोलिसांनी खुन झालेल्या मयताची ओळख पटवत 12 तासाच्या आत आरोपीना ठोकल्या बेड्या...
शिरुर: रांजणगाव MIDC पोलीस स्टेशन हद्दीतील एक्सप्रो इंडीया प्रायव्हेट लिमिटेड कंपनी तसेच डंकन...
Lok Sabha Election 2024: UP में सीटों के बंटवारे को लेकर BJP की बैठक, बड़े नेताओं का कटेगा टिकट?
Lok Sabha Election 2024: UP में सीटों के बंटवारे को लेकर BJP की बैठक, बड़े नेताओं का कटेगा टिकट?
बूंदी वालो को वन्दे भारत से यात्रा करनी हो तो कोटा जाये, बूंदी का मूंह चिढाती हुई निकलेगी पहली वन्दे भारत
बून्दी। रेलवे ने कोटा होकर चलने वाली उदयपुर-आगरा सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन की बुकिंग शुरु कर...
અસ્થિર મગજની કિશોરીને પરિવાર સાથે પોલીસે મિલન કરાવ્યું
અસ્થિર મગજની કિશોરીને પરિવાર સાથે પોલીસે મિલન કરાવ્યું
China की आंखों में क्यों खटक रहे हैं Hong Kong के Jimmy Lai (BBC Hindi)
China की आंखों में क्यों खटक रहे हैं Hong Kong के Jimmy Lai (BBC Hindi)