राजस्थान में कोटा विकास प्राधिकरण ने बूंदी में पूर्व महाराजा सूरजमल हाड़ा की छतरी को तोड़ दिया. इसके बाद से राजपूत समाज आक्रोशित है और लगातार सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी कड़ी में करणी सेना के कार्यकर्ता भी पूरी तरह सक्रिय दिख रहे हैं. समाज का कहना है कि अगर सरकार छतरी दोबारा नहीं बनाती है, तो 8 अक्टूबर को हजारों की संख्या में पहुंचकर राजपूत खुद छतरी का निर्माण करेंगे. इसको लेकर अब करणी सेना अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू का भी बड़ा बयान आया है. उन्होंने राजस्थान सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा, "आप लोग विकास करते हैं, अवैध निर्माण को गिराने में डरते हैं लेकिन जिन पूर्वजों के दम पर हमने मुगलों से युद्ध किए, उनकी छतरियों को तोड़ देते हैं." सूरज पाल अम्मू ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए आगे कहा, "मैं राजस्थान सरकार के उस कठपुतली मुख्यमंत्री को कहना चाहता हूं कि जुमा-जुमा चार दिन पहले मुख्यमंत्री बने हैं. उस दिन को मत भूलना जब आप सूरज पाल अम्मू की गाड़ी के पीछे बैठा करते थे. अगर राजपूती सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया, राजा की ऐतिहासिक छतरी को तोड़ा गया या इतिहास को छेड़ा गया तो हम किसी को छोड़ेंगे नहीं."वहीं, करणी सेना अध्यक्ष ने कहा, "बूंदी में राजा सूरजमल की 600 साल पुरानी छतरी तोड़ी गई है. करणी सेना वहां संघर्ष कर रही है. हमारा करणी सेना राजस्थान को समर्थन है. हम पहले छेड़ते नहीं, बाद में छोड़ते नहीं. ये आवाज राजस्थान तक जानी चाहिए."
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સુરત : ઉધના રેલવે યાર્ડના ફૂટ ઓવરબ્રીજના દાદર તોડી પડાયા | SatyaNirbhay News Channel
સુરત : ઉધના રેલવે યાર્ડના ફૂટ ઓવરબ્રીજના દાદર તોડી પડાયા | SatyaNirbhay News Channel
વડોદરા: VMC દ્વારા વડોદરા શહેરના પશ્ચિમ વિસ્તારમાં બિનઅધિકૃત દબાણો દૂર કર્યા | Vadodara News
વડોદરા: VMC દ્વારા વડોદરા શહેરના પશ્ચિમ વિસ્તારમાં બિનઅધિકૃત દબાણો દૂર કર્યા | Vadodara News
ટાટા ગ્રૂપની કંપની TTMLના શેર લાંબા સમય બાદ ફરી ટેકઓફ, એક જ દિવસમાં લગભગ 18 ટકા ચઢ્યા
TTML શેરની કિંમત: TTML એ ટાટા ટેલિસર્વિસિસની પેટાકંપની છે. આ કંપની તેના સેગમેન્ટમાં માર્કેટ લીડર...
पुराने कैडर के शिक्षको ने प्रदेश के मुख्यालयों पर एक साथ सौंपे ज्ञापन
पुराने कैडर के शिक्षको ने प्रदेश के 52 जिला मुख्यालयों पर एक साथ सौंपे ज्ञापन
...