इजराइल और लेबनान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर इजराइली चिंतित हैं. राजस्थान के पुष्कर में घूमने आए इजराइली पर्यटोकों ने युद्ध की विभीषिका को लेकर वहां के हालात बयान किए साथ ही जल्द ही युद्ध खत्म होने की दुआ की. पुष्कर में यहूदियों के धार्मिक स्थल खबाद हाउस में रह रहे यहूदी इजराइली युद्ध को लेकर काफी चिंतित हैं. इस संबंध में इजराइली पर्यटकों का कहना है कि यह युद्ध जल्द से जल्द खत्म होना चाहिए और इजराइल में रह रहे उनके परिवार सुरक्षित रहें. बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही यहूदी धर्मगुरु शिमशो गोडस्टीन अपने परिवार और सहयोगियों के साथ पुष्कर पहुंचे थे. साथ ही इजराइली पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एसपी वंदिता राणा ने वेद खबाद हाउस का निरीक्षण किया. पुष्कर में यहूदी धार्मिक स्थल खबाद हाउस के निदेशक शिमशोन गोडस्टीन ने कहा कि हम सभी इजराइल की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. हम शांति चाहते हैं, आतंकवाद नहीं. हम ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि हम सब एक साथ रहें. इजराइल एक मजबूत और अच्छा देश है। इस युद्ध में इजराइल विजयी होगा. राजस्थान घूमने आई इजरायली पर्यटक शेनी ने युद्ध पर अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि हम इजरायली एक साथ बहुत मजबूत हैं. हम भारत से बहुत प्यार करते हैं. हम अपने देश के लिए कामना करते हैं कि युद्ध यहीं रुक जाए और इजरायल में अच्छे दिन लौट आएं. युद्ध की विभीषिका झेल रहे तीर्थ नगरी पुष्कर में ठहरे इजराइली पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एसपी वंदिता राणा ने वेद खबाद हाउस का निरीक्षण किया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने इजराइली पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनके बारे में पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસામાં વિદેશી દારૂ સાથે બે શખ્સોને પોલીસે ઝડપ્યા
પાલનપુર એલ.સી.બી. પોલીસ ગુરૂવારે ડીસા પોલીસ સ્ટેશન વિસ્તારમાં પેટ્રોલિંગમાં હતી ત્યારે ખાનગી રાહે...
સુરતમા મોટા પ્રમાણમાં રાજનીતિક ભૂકંપ આવ્યો.1100થી વધુ કાર્યકર્તાઓ આમ આદમી પાર્ટીમાં એક સાથે જોડાયા.
સુરતમા મોટા પ્રમાણમાં રાજનીતિક ભૂકંપ આવ્યો.1100થી વધુ કાર્યકર્તાઓ આમ આદમી પાર્ટીમાં એક સાથે...
'হৰ ঘৰ ত্ৰিৰংগা' কাৰ্যসূচীৰ উপলক্ষে ডিব্ৰুগড়ত শোভাযাত্ৰা
স্বাধীনতা দিৱসৰ প্ৰাকক্ষণত হাতে হাতে ত্ৰিৰংগা পতাকা লৈ ডিব্ৰুগড়ত ফুটবল প্ৰশিক্ষাৰ্থীয়ে উলিয়ালে...
સારી ઊંઘ માટે અપનાવો વાસ્તુ ઉપાયો - જાણો વાસ્તુશાસ્ત્રી ડૉ. સુમિત્રાજી પાસેથી
દિવસભરની દોડધામ પછી, દરેક વ્યક્તિ ઘરે જવા માંગે છે, શાંતિથી સૂવા માંગે છે. સારા સ્વાસ્થ્ય માટે...
Redmi Note 13 series: 200MP कैमरा और 120W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला फोन धमाकेदार एंट्री को तैयार, इस दिन लॉन्च होंगे Smartphone
शाओमी की मच-अवेटेड सीरीज को लेकर बहुत जल्द यूजर्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। जी हां हम यहां...