महाराष्ट्र पुलिस ने गुरुवार को पोर्न एक्ट्रेस रिया बर्डे को गिरफ्तार किया था। रिया पर लगे आरोपों के मुताबिक वो बांग्लादेश की रहने वाली है और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने परिवार के साथ भारत में रह रही थीं।एक्ट्रेस को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां 7 वकीलों की टीम ने उनका जमकर बचाव किया। इन वकीलों ने रिया की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए ठाणे पुलिस से सवाल किया कि वह किस आधार पर एक्ट्रेस को बांग्लादेशी साबित कर रही हैं। डेढ़ घंटे तक कोर्ट में चली बहस के बाद जज ने रिया को 1 अक्टूबर, 2024 तक ठाणे पुलिस की हिरासत में भेज दिया। इस मामले में रिया को गिरफ्तार करने के बाद अब पुलिस को रिया के परिवार वालों की भी तलाश है। बताया गया कि उसके माता-पिता इस समय कतर में हैं।पुलिस ने रिया की मां अंजलि बर्डे (उर्फ रूबी शेख), पिता अरविंद बर्डे, भाई रवींद्र (उर्फ रियाज शेख), और बहन रितु (उर्फ मोनी शेख) पर भी आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मुंबई स्थित पोर्नोग्राफी रैकेट से इनके संबंधों की जांच भी जारी है।
पोर्न स्टार रिया बर्डे को बचाने पहुंचे 7 वकील:डेढ़ घंटे बहस की, कोर्ट ने 1 अक्टूबर तक हिरासत में भेजा
![](https://storage.googleapis.com/nerity.com/uploads/updates/photos/2024/09/nerity_a53b260d77c317072bc6ae7a21cf253c.webp)