कोटा बारां रेलवे लाइन पर एक युवक कान में ईयर फोन लगाकर लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात 9 बजे के आसपास सिमलिया थाना क्षेत्र की है। युवक सुनील (21) भांडाहेड़ा गांव का रहने वाला था। खेती व मजदूरी करता था। सिमलिया थाना ASI सीताराम ने बताया कि सुनील शाम को 7 बजे अपने घर से मामा के यहां देवपुरा जाने की कह कर निकला था। कोटा बारां रेलवे लाइन पर कल्याणपुरा फाटक के आगे रेलवे ट्रैक पर जाकर सो गया। उसने कान में ईयर फोन लगा रखे थे। ट्रेन की चपेट में आने उसकी मौत हो गई। उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। सूचना पर मौके पर गए। डेड बॉडी के पास शराब का क्वाटर मिला है। परिजनों ने बताया कि सुनील हमेशा इयरफोन लगा कर गाने सुनता था। शराब पीने का आदी था। परिवार में किसी की बात नहीं मानता था। रात को भी मामा के यहां जाने की कहकर निकला था। परिजनों ने बताया कि उसकी किसी से कहासुनी व झगड़ा नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में सुसाइड का मामला लग रहा है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Bihar के Mica Mining मजदूरों को नहीं पता, अरबों की इंडस्ट्री, दिहाड़ी मात्र ₹200 |Lok Sabha Election
Bihar के Mica Mining मजदूरों को नहीं पता, अरबों की इंडस्ट्री, दिहाड़ी मात्र ₹200 |Lok Sabha Election
Mahatma Gandhi पर PhD करने वाले एक शख़्स की कहानी (BBC Hindi)
Mahatma Gandhi पर PhD करने वाले एक शख़्स की कहानी (BBC Hindi)
કેન્દ્રીય સંચાર રાજ્યમંત્રી, ભારત સરકાર દેવુસિંહ ચૌહાણ દ્વારા પીનકોડની સ્વર્ણ જયંતિ નિમિતે સ્મારક ટપાલ ટિકિટનું વિમોચન કરાયું.
વાવ સબ પોસ્ટ ઓફીસ બનાસકાંઠા ડિવિઝન, સમી સબ પોસ્ટ ઓફીસ, પાટણ ડિવિઝન અને પાર્સલ પેકેજીંગ યુનિટ...
यूक्रेन ने रूस पर खेरसॉन में डैम को तोड़ने का लगाया आरोप, आस-पास के इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी
यूक्रेन ने मंगलवार को रूसी सैनिकों पर एक डैम को हमला कर उड़ाने का आरोप लगाया है। यूक्रेन ने कहा...
JETPUR જેતપુરમાં કિશોરીએ ગળાફાંસો ખાઈ આપઘાત કર્યો 05-11-2022
JETPUR જેતપુરમાં કિશોરીએ ગળાફાંસો ખાઈ આપઘાત કર્યો 05-11-2022