इंदौर। शहर के बाणगंगा इलाके में मंगलवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। इसमें कुछ लोगों की जान भी चली गई। अपुष्‍ट खबरों के अनुसार इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। बताया जाता है कि एक क्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। एक दुर्घटनाग्रस्‍त बस को ले जाने के दौरान क्रेन का तार टूट गया और वाहन सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों पर गिर गया। दुर्घटना के बाद बाणगंगा पुल इलाके में जाम भी लग गया था।

अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्‍टया यह पता चला है कि क्रेन के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है। क्रेन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। बस के पीछे चल रही क्रेन ने अनियंत्रित होकर दो मोटरसाइकल को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है। इसमें क्रेन मोटरसाइकल सवारों को कुचलती हुई नजर आ रही है।

हादसे में एक महिला, एक बच्ची और दो पुरुषों की मौत हो गई। एक अन्य महिला का पैर टूटा है। महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक इंदौर के एयरोड्रम क्षेत्र के रहवासी बताए गए हैं। इनमें नाम रितेश पिता दिनेश किशोर उम्र 16 वर्ष कावेरी नगर, शरद किशोर उम्र 6 साल पता चले हैं। दो अन्‍य मृतकों के नाम राज चंंगीराम उम्र 13 वर्ष और सुनील परमार उम्र 56 वर्ष हैं। घायल महिला का नाम शारदा पति दिनेश उम्र 40 वर्ष निवासी कावेरी नगर है।

कुछ लोगों के अनुसार एक ट्रेवल्‍स की बस ने बाणगंगा थाने के समीप ब्रिज उतार पर एक क्रेन को ओवर टेक करने का प्रयास किया। हादसे के बाद बाइक क्रेन के नीचे घुस गई।

बताया जाता है कि बाणगंगा क्षेत्र के भगतसिंह नगर के पास क्रेन हादसा हुआ एक अन्‍य जानकारी के अनुसार इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ब्रिज के पास क्रेन की चपेट में लोग आ गए। बताया जाता है कि दो बाइक वाले क्रेन की चपेट में आ गए। इन पर क्रेन चढ़ गई। मरने वालों में एक बच्‍चा भी बताया गया है