उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से पूछा कि “नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर के लिए अलग झंडे की बात कही है, क्या वह उसका समर्थन करते हैं? धारा 370, 35 ए को वापस लाकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के जम्मू-कश्मीर को अशांति-आतंकवाद के युग में धकेलने की मांग का समर्थन करते हैं? क्या कांग्रेस पार्टी, कश्मीर के युवाओं की कीमत पर पाकिस्तान से वार्ता करके अलगाववाद को बढ़ावा देने का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस पाकिस्तान के साथ एलओसी ट्रेड शुरू करने के नेशनल कॉन्फ्रेंस के निर्णय से बॉर्डर पार से आतंकवाद के पोषण का समर्थन करती है? क्या पार्टी पत्थरबाज व अलगाववाद में शामिल लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी में शामिल कर आतंकवाद, दहशतगर्दी और बंद के दौर को लाने का समर्थन करती है?सीएम योगी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ आरक्षण विरोधी चेहरे को सामने लाने का प्रयास कर रही है। पीएम मोदी ने दलितों, गुर्जरों, बकरवालों, पहाड़ियों को आरक्षण की सुविधा दी है, क्या नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा इसे समाप्त करने की घोषणा का कांग्रेस समर्थन करती है?सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने देश में लंबे समय तक शासन किया, लेकिन अयोध्या की समस्या का समाधान नहीं होने दिया। भारतवासियों ने जब पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र व यूपी में भाजपा सरकार बनाई तो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो गया है। वहां मंदिर भी बन गया, लेकिन एक मच्छर भी नहीं मरा। यूपी में माफिया जहन्नुम में जा चुके हैं, लेकिन सामान्य नागरिक का कोई बाल भी बांका नहीं कर सका। कांग्रेस बहाना बनाकर जनता को बेवकूफ बनाती रही है। कांग्रेस ने आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद समेत विभाजन के बीज को बोया है, हिंदुओं को कमजोर करने का पाप किया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Cyclone Biparjoy LIVE Tracking Status: गुजरात में 150 KM की रफ्तार से टकराएगा 'बिपरजॉय', समुद्र में उठ रही ऊंची लहरें; भारी बारिश का अलर्ट
Cyclone Biparjoy Live News: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तूफान लगभग 150 किमी की रफ्तार से 15 जून की शाम...
વાસણાના સ્વામિનારાયણ પાર્કમાં મહિલાએ સોસાયટીના જ કૂતરાના ગલુડિયાઓને બેરહેમીથી માર મારતા મહિલા વિરુદ્ધ ફરિયાદ
અમદાવાદ
વાસણાના સ્વામિનારાયણ પાર્કરમાં રહેતા લાડીબેન કુમાવત નામના એક મહિલાએ...
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લામાં ખેડૂતોના વિવિધ પ્રશ્નો અંગે જીલ્લા કોંગ્રેસ દ્વારા કિશાન અધિકાર યાત્રા યોજાઈ
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લામાં ખેડૂતોના વિવિધ પ્રશ્નો અંગે જીલ્લા કોંગ્રેસ દ્વારા કિશાન અધિકાર યાત્રા યોજાઈ
મોડાસા થી રામદેવરા રણુજા નીકળેલા પદયાત્રીઓનું ખેડબ્રહ્મા શહેરમાં ભવ્ય સ્વાગત| ATN NEWS GUJARAT
111 લાંબી ધર્મ ધજા સાથે મોડાસા થી રામદેવરા રણુજા નીકળેલા પદયાત્રીઓનું ખેડબ્રહ્મા શહેરમાં ભવ્ય...
নদীৰ বুকুত জাহ যোৱাৰ উপক্ৰম নজবকা-কাণুবাৰী সংযোগী পথ
সোণাৰি বিধান সভা সমষ্টিৰ নজবকাত টিয়ক নদীৰ গৰাখহনীয়া। যিকোনো সময়তে নদীৰ বুকুত জাহ যাব পাৰে নজৱকা...