कोटा में नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि थाने में FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी के परिवार के सदस्य उन्हें धमकियां दे रहे है। कोटा का छोड़ने का दबाव बना रहे है। पीड़ित परिवार ने बजरंग दल से मदद की गुहार लगाई है।पीड़िता के पिता दिव्यांग है। शहर के एक थाने के पीछे नाले के पास टापरी में रहते है और मजदूरी करते है। पीड़िता के पिता ने बताया कि 14 साल की बेटी को टापरी के पीछे बने मकान में रहने वाला युवक जबदस्ती अपने साथ ले गया। 2-3 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। ये घटनाक्रम कई महीनों से चल रहा है। विरोध करने पर आरोपी व उसके परिवार वाले धमकियां देते है। तीन महीने पहले इस मामले की शिकायत थाने में दी थी। लेकिन थाने वालों ने कोई सुनवाई नहीं की। उल्टा आरोपी के परिजनों ने धमकाया। हाल ही में 4 सितंबर की रात से 3 दिन तक बेटी गायब रही। इसकी शिकायत दूसरे थाने में शिकायत दी थी। थाने वालों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।आरोपी के परिवार के सदस्य व अन्य लोग धमकियां देने आए। इसकी भी शिकायत देने गयं तो सुनवाई नहीं की। जिसके बाद बजरंग दल वालों से मिला ओर मदद मांगी। बजरंग दल वालों की मदद से 20 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज हुई। रिपोर्ट दर्ज होने के 3 दिन बाद आरोपी के परिजन फिर से धमकाने आए। हैरानी कि बात है कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने FIR की कॉपी नहीं दी। छ्ठे दिन FIR की कॉपी दी। पीड़िता के पिता का आरोप है कि इस घटना में ओर भी कई लोग शामिल है। सीआई ने बताया कि मामला सामने आने के बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
एशिया कप 2023 फाइनल में अचानक टीम इंडिया के साथ जुड़ा ये खिलाड़ी?
एशिया कप फाइनल के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में बढ़ा बदलाव किया जा सकता है। इंजरी ने टीम इंडिया...
टोंक जिले मे निजी और सरकारी शैक्षणिक संस्थाओ सहित रोडवेज सेवा भी रहेगी बंद . प्रस्तावित बंद के मध्यनजर जिला कलेक्टर और रोडवेज विभाग ने जारी किये आदेश.
टोंक. जिला कलेक्टर टोंक सौम्या झा ने जिला पुलिस अधीक्षक की अभिशंषा पर अनुसूचित जाती जनजाति के...
CM Kejriwal Gets Bail: 'BJP के झूठ का पहाड़ ध्वस्त हो चुका है' - Sanjay Singh | AAP | Aaj Tak
CM Kejriwal Gets Bail: 'BJP के झूठ का पहाड़ ध्वस्त हो चुका है' - Sanjay Singh | AAP | Aaj Tak
ખંભાતના રેલવે સ્ટેશનથી કોલેજને જોડતો માર્ગ ઉભરાતી ગટરના ગંદા પાણીમાં ગરકાવ ! વારંવાર રજૂઆતો છતાંય તંત્ર કુંભકર્ણ નિંદ્રામાં મસ્ત !
ખંભાતના રેલ્વે સ્ટેશન તરફથી કોલેજ તરફ જવાના માર્ગ પર ખંભાત ગ્રામ્ય પોલીસ મથકના વળાંક પાસે છેલ્લા...
અરવિંદ કેજરીવાલ અને ભાગવત માન ભાવનગરના એરપોર્ટ ખાતે આવી પહોંચતા તેમનું ભવ્ય સ્વાગત કરાયું
અરવિંદ કેજરીવાલ અને ભાગવત માન ભાવનગરના એરપોર્ટ ખાતે આવી પહોંચતા તેમનું ભવ્ય સ્વાગત કરાયું