कोटा. सांगोद नगर में मंगलवार शाम को देहात जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सांगोद रिवर फ्रंट पर देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आगामी 2अक्टूबर को किसानों की समस्याओं को लेकर आयोजित होने वाली "विशाल ट्रैक्टर रैली" की तैयारीयों को लेकर कांग्रेस पार्टी की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में सभी कांग्रेस पदाधिकारीयों ने ट्रैक्टर रैली में ट्रैक्टर लेकर अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान किया। देहात जिला अध्यक्ष सिंह ने 2 अक्टूबर की ट्रैक्टर रेली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक को संबोधित करते हुए देहात जिला अध्यक्ष सिंह ने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे देहात जिला कांग्रेस द्वारा सांगोद में किसानों की समस्याओं को लेकर एक विशाल ट्रैक्टर रैली आयोजित की जा रही है, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के हजारों किसान और कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के कारण किसानों की सोयाबीन की फसल नष्ट हो गई और मंडी में सोयाबीन का भाव भी बहुत कम है। वहीं किसानों के खेतों में जाने के लिए रास्ते भी नहीं है। ट्रैक्टर रैली निकालकर सरकार से सोयाबीन का भाव 6000 करने एवं चावल की फसल का भाव 4000 करने, सभी खेतों तक पहुंचने के लिए रास्तों का निर्माण करने, सहकारी समिति में किसानों का जीवन बीमा करने, अतिवृष्टि से हुई फसल खराबे का मुआवजा देने, आगामी फसल के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवाने, किसानों को 12 घंटे बिजली निर्बाध आपूर्ति करने एवं विधानसभा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किए जाने संबंधी समस्याओं को लेकर ट्रैक्टर रैली निकालकर ज्ञापन दिया जाएगा। रैली में किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व चेयरमैन बृज बिहारी शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश मंगल, पूर्व नगर अध्यक्ष एवं पार्षद राजेंद्र गहलोत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष असरार अहमद, सरपंच कपिल नागर, पूर्व वाइस चेयरमैन शकील मिर्जा, सेवादल जिला अध्यक्ष राकेश कुमावत, कमोलर मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह, नगर कोषाध्यक्ष मुसव्विर खान, नगर महामंत्री सिद्धार्थ सुवालका, नगर उपाध्यक्ष अंकुश शर्मा, पूर्व युथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सी पी नागर, नगर महासचिव जगदीश नागर, सलीम अंसारी, बपावर मंडल अध्यक्ष जम्मू मीणा, कुराड़ मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, देवलाल गुर्जर, इकाई अध्यक्ष सत्य प्रकाश मीणा, पूर्व पार्षद बृजमोहन रेगर, पार्षद दिनेश सुमन, पार्षद निरंजन जैन, पार्षद ओम सोनी, मनोज तिवारी सहित कहीं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
જુનાગઢ જિલ્લાના સોનારડી ગામ ખાતે એક માસુમ બાળકીનો વન્યપ્રાણી દીપડાએ કર્યો શિકાર…
જુનાગઢ જિલ્લાના સોનારડી ગામ ખાતે એક માસુમ બાળકીનો વન્યપ્રાણી દીપડાએ કર્યો શિકાર…
જેસરમાં વિકાસના કામો શરૂ,પેવર બ્લોકના રોડનું કામ શરુ કરાયુ
જેસરમાં વિકાસના કામો શરૂ,પેવર બ્લોકના રોડનું કામ શરુ કરાયુ
ડીસામાં ભારે વરસાદના કારણે 13 જેટલી કાચી ખેત તલાવડીઓ તૂટી જતાં લાખોનું નુકશાન
બિપરજોય વાવાઝોડાના કારણે નુકસાનની પરિસ્થિતિ હજુ પણ યથાવત છે. ડીસા તાલુકામાં અલગ અલગ જગ્યાએ 13...
Lok Sabha Election 2024: Saran से नामांकन भरेंगी Rohini Acharya, Lalu और Tejashwi भी रहेंगे मौजूद
Lok Sabha Election 2024: Saran से नामांकन भरेंगी Rohini Acharya, Lalu और Tejashwi भी रहेंगे मौजूद
Kharupetia OC Utpal Bora Arrested
Kharupetia OC Utpal Bora Arrested today and sent to jail