संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसानों ने रविवार को यहां पिपली में ‘किसान महापंचायत’ की और लोगों से आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने का आह्वान किया. दोनों किसान संगठन फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी समेत उनकी मांगों को स्वीकार करने के वास्ते सरकार पर दबाव बनाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर डटे हुए हैं, जब सुरक्षा बलों ने उनके मार्च को रोक दिया था. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसानों ने पिपली में ‘किसान महापंचायत’ में हिस्सा लिया और अपनी मांगों के समर्थन में तीन अक्टूबर को देशभर में ‘रेल रोको’ आंदोलन करने का भी फैसला किया. किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में बीजेपी सरकार द्वारा किसानों पर किए गए अत्याचार का बदला लेने का समय आ गया है. उन्होंने कहा अब किसान बदला लेंगे. हरियाणा की बीजेपी सरकार पर किसानों के खिलाफ बल प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा हम हरियाणा में बीजेपी की हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और किसानों के खिलाफ किए गए अत्याचारों का हिसाब लेंगे. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, किसान नेताओं ने हरियाणा के लोगों से वोट देने से पहले यह सोचने की अपील की कि मौजूदा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में किसानों के लिए क्या किया है.इसमें कहा गया है कि हरियाणा में बीजेपी की हार शुभकरण सिंह के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जो 21 फरवरी को पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनौरी सीमा पर झड़प के दौरान मारे गए थे. किसान महापंचायत में जगजीत सिंह डल्लेवाल, मंजीत सिंह राय, जसविंदर सिंह लोंगवाल, सुरजीत सिंह फूल और अमरजीत सिंह मोहरी समेत कई किसान नेता मौजूद थे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Royal Enfield Hunter 450 और Scram 650 टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जानिए कब तक होंगी लॉन्च
Royal Enfield की ओर से नई मोटरसाइकिलों पर काम किया जा रहा है जो विभिन्न प्लेटफार्मों पर आधारित...
જિલ્લા ચૂંટણી અધિકારી,પો.કમિશ્નર એ મતગણતરી કેન્દ્રની મુલાકાત લીધી
જિલ્લા ચૂંટણી અધિકારી,પો.કમિશ્નર એ મતગણતરી કેન્દ્રની મુલાકાત લીધી
KBC Winner Story: Punjab के Jaskaran Singh जिन्होंने दिया एक करोड़ के सवाल का सही जवाब (BBC Hindi)
KBC Winner Story: Punjab के Jaskaran Singh जिन्होंने दिया एक करोड़ के सवाल का सही जवाब (BBC Hindi)
शिरुर तालुक्यात अंधश्रद्धेपोटी अघोरी प्रकार
शिरुर: शिरुर तालुक्यातील मलठण येथे मलठण - शिरुर रोडवरील एम.आर. एफ.टायर शोरुमच्या समोरील बाजूस...
সোণাৰি নগৰৰ কৃত্ৰিম বান পৰিস্থিতি সন্দৰ্ভত পৌৰবাসীৰ মন্তব্য
সোণাৰি পৌৰসভাৰ অন্তৰ্গত নলা-নৰ্দমাবোৰ নিষ্কাষণ নকৰাৰ বাবেই কৃত্ৰিম বান পৰিস্থিতিৰ সৃষ্টি হোৱা...