पुलिस अधीक्षक संजीव नैन के निर्देशों पर आम्र्स एक्ट के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञानप्रकाश नवल व डीवाईएसपी मत्युंजय मिश्रा के सुपरविजन में निवाई थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 2 जनों को गिरफ्तार करते हुए 2 पिस्टल मय मैग्जिन, 10 जिन्दा कारतूस, 2 खाली मैग्जिन, एक कार व एक बाईक को जब्त किया है। थानाधिकारी हरिराम वर्मा ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि नला रोड की और एक व्यक्ति बाईक से अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर हैड कानि सत्यनारायण के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता रवाना किया। पुलिस ने नला रोड पर बाईक रूकवाकर आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक पिस्टल मय मैग्जिन, 6 जिन्दा कारतूस व एक खाली मैग्जिन बरामद करके आरोपी मनीष स्वामी 29 वर्ष पुत्र महावीर स्वामी निवासी खेडी मानपुर थाना बरोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की बाईक भी जब्त कर ली है। थानाधिकारी वर्मा ने बताया कि इसी प्रकार खणदेवत रोड पर कन्या महाविद्यालय के समीप पुलिस गश्त के दौरान हैड कानि अजीतसिंह ने एक कार चालक से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी से एक देशी पिस्टल मय मैग्जिन, 4 जिन्दा कारतूस व एक खाली मैग्जिन बरामद करके आरोपी नरेश 28 वर्ष पुत्र श्योजीलाल जाट निवासी रूस्तमगंज थाना सदर टोंक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की कार भी जब्त की है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
সোণাৰিৰ প্ৰাক্তন বিধায়িকা নৱনীতা সন্দিকৈৰ পুত্ৰৰ বিৰুদ্ধে গুণ্ডাগিৰিৰ অভিযোগ
সোণাৰিৰ প্ৰাক্তন বিধায়িকা নৱনীতা সন্দিকৈৰ পুত্ৰৰ বিৰুদ্ধে গুণ্ডাগিৰিৰ অভিযোগ। নিজ...
અંબાજી: પોલીસે અંબાજી આઠ નંબર વિસ્તારમાંથી મોટી માત્રામાં ચાઇના દોરીનો જથ્થો જપ્ત કર્યો..
અંબાજી: પોલીસે અંબાજી આઠ નંબર વિસ્તારમાંથી મોટી માત્રામાં ચાઇના દોરીનો જથ્થો જપ્ત કર્યો..
विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दम्पत्ति की शान
- मोबिलाइजेशन पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई, सेवा प्रदान पखवाड़ा 11 से 24 जुलाई तक
बूंदी। विश्व...
આવાસ યોજનામાં વેઈટિંગમાં રહેલા અરજદારોને મળશે પ્રથમ લાભ
રાજકોટ શહેરમાં વસવાટ કરતાં ઘરવિહોણા તેમજ મઘ્યમવર્ગી તેમજ ગરીબ પરિવારોને ઘરનું ઘર મળી રહે તે માટે...