बूंदी। राज्य सरकार ने ग्रामीण सडकों की श्रेणी मे सुधार कर जिला स्तरीय सडक मार्ग का कुछ सडकों को दर्जा दिया है। कुछ सडकों का रिनोवेशन (नवीनीकरण, जीर्णाेद्धार, पुनर्स्थापना, ताजा करना, काया कल्प करना) की श्रैणी मे बदलाव किया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा इन सडकों की दशा सुधारने हेतु प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को स्वीकृति हेतु भिजवाऐ गये है। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित कार्याे के आधार पर प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी करते ही सडकों मे सुधार का कार्य विभागीय नियमों के अन्तर्गत करने की प्रक्रिया संभव होगी।
जेतपुर से तलवास, आंतरदा, करवर, इन्द्रगढ सडक मार्ग पर नवीनीकरण एवं चौडाईकरण हेतु तथा गैण्डोली घाटी पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के मापदंडानुसार सडक का निर्माण करवाने हेतु तलवास निवासी मूलचंद शर्मा द्वारा ओम बिरला, लोकसभाध्यक्ष व क्षैत्रीय सांसद, चन्द्रकान्ता मेघवाल, पूर्व विधायक, भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार तथा सुश्री दीया कुमारी, उप मुख्यमंत्री सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समय समय पर ज्ञापन देकर, पत्र भिजवाकर मांग की जाती रही है। जेतपुर से वाया तलवास करवर, इन्द्रगढ़ सडक मार्ग मेघाहाईवे इन्द्रगढ से स्टेट हाईवे-34 जेतपुर को जोडने वाला लिंक रोड है। यह सडक मार्ग सवाईमाधोपुर रणथंभौर सेंचुरी से रामगढ विषधारी अभ्यारण्य को जोडने वाला सडक मार्ग है। इस सडक मार्ग पर प्रसिद्ध स्थल कमलेश्वर महादेव, इन्द्रगढ़ फोर्ट, जैन समाज का तीर्थ स्थल, बीजासन माताजी का स्थान, खेमजी महाराज का स्थान, पर्यटन नगरी तलवास की रतन सागर झील, अजीतगढ किला, धुंधलेश्वर महादेव स्थल, प्राकृतिक झरने ये सभी इस सडक मार्ग पर होने से इस सडक का बहुत ही महत्व है।
जेतपुर स्टेट साईवे-34 से तलवास, आंतरदा के मध्य सडक वन क्षैत्र से गुजरती है। पूर्व मे भी इस सडक मार्ग पर वन क्षैत्र के अलावा सडक का चौडाईकरण कार्य हुआ था। वन क्षैत्र मे सडक का चौडाईकरण कार्य पूर्व मे भी वन विभाग की स्वीकृति के बिना नही हो सका था।
मूलचंद शर्मा, समाजसेवी तलवास सहित समस्त क्षैत्र की जनता ने ओम बिरला, लोकसभाध्यक्ष, भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री व सुश्री दीया कुमारी ,उप मुख्यमंत्री, हीरालाल नागर, उर्जा मंत्री, नागर, चन्द्रकान्ता मेघवाल, पूर्व विधायक, पदम नागर प्रधान, पं.स.,नैनवां को जेतपुर से तलवास आंतरदा, करवर, इन्द्रगढ सडक को जिला सडक क्षैणी मे चयन व रिनोवेशन हेतु प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भिजवाने हेतु बहुत बहुत आभार प्रकट किया है। समस्त क्षैत्र की जनता आप सभी से अपेक्षा भी करती है कि इस सडक मार्ग के सुदृढ़ीकरण व आंतरदा घाटी की उंचाई कम करने से ही इस क्षैत्र का विकास संभव होगा। इस कार्य को करवाये जाने से समस्त जनता आप सभी की आभारी रहेगी। क्षैत्र की जनता की मांग है कि इस सडक मार्ग के चौडाईकरण हेतु प्रस्ताव तैयार करावे तथा आंतरदा घाटी की ऊंचाई भी कम करवाने बाबत प्रस्ताव को स्वीकृत करावे तथा समय रहते वन विभाग की स्वीकृति जारी करावे तब ही इस सडक का लाभ सभी को मिल सकेगा। वर्तमान में इस सडक मार्ग पर तुरन्त मरम्मत की आवश्यकता है ताकी बिल्कुल टूटी हुयी सडक पर सामान्यतया वाहन चल सके। वर्तमान में तलवास से करवर की सडक बहुत ही ज्यादा जीर्णशीर्ण हो रही है। अरनेठा के पास पैदल निकलना भी भारी हो रहा है। सडक पर बडे बडे गड्डे हो रहे है जिनमे पानी भरा रहता है।
इस क्षैत्र की जनता सभी जनप्रतिनिधियों की आभारी है जिन्होनें अपने अपने स्तर से जनता की पीडा को उपर तक पहुंचा कर समाधान का प्रयास किया है वे सभी साधुवाद के योग्य है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
विहिरीत पडलेल्या मादी बिबट्याची सुखरूप सुटका.
विहिरीत पडलेल्या मादी बिबट्याची सुखरूप सुटका.
हिमाचल में 4 फरवरी तक कॉलेज बंद:12 फरवरी तक स्कूलों में छुट्टियां; HPU का निर्देश- मार्च में होंगे प्रैक्टिकल, घर बैठ रिवीजन करें
हिमाचल में 4 फरवरी तक कॉलेज बंद:12 फरवरी तक स्कूलों में छुट्टियां; HPU का निर्देश- मार्च में...
Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पहुंची Assam | Aaj Tak News
Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पहुंची Assam | Aaj Tak News
जिंतूर ; खाजगी कंपनीचे पिकप वाहन गाडीच्या अपघात #जनतान्यूज24तास
जनता न्यूज चॅनल साठी प्रतिनिधी माबुद खान
जिंतूर ; खाजगी कंपनीचे पिकप वाहन गाडीच्या अपघात...
Around 900 people from the Congress and NPP joined the BJP
A massive joining programme and public meeting was held at Kaimai village under 57...