उदयपुर के गुलाबबाग रोड स्थित आयुर्वेदिक रसायनशाला के बाहर गुरुवार रात 8 बजे बाइक को साइड नहीं देने की बात को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। इस पर एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के बाद एमबी अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर भीड़ जुट गई। आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगी। इस दौरान विभिन्न थानों जाप्ता तैनात रहा और अधिकारी समझाइश में जुटे रहे। देर रात भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने पत्थर फेंक दिया, इस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा। इस दौरान होटल राजदर्शन रोड सिलावटवाड़ी क्षेत्र में किसी व्यक्ति ने एक दुकान की प्रथम मंजिल पर पत्थर फेंक दिया गया। इससे दुकान का शीशे टूट गया। देर रात्रि को पुलिस ने क्षेत्र की गलियों में गश्त की व कुछ लोगों को खदेड़ा। इधर, एसपी योगेश गोयल ने देर रात्रि को सिटी राउंड कर कानून व व्यवस्था का जायजा लिया। बाइक से साइड देने की बात को लेकर कांजी का हाटा निवासी शोएब नामक युवक पर रावजी का हाटा निवासी चेतन सिंह पंवार ने चाकू से हमला कर दिया।चाकू शोएब के दाहिने कंधे में लगा। आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर और आरोपी को गिरफ्तार किया। इधर, घायल युवक को एमबी अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर लोग इमरजेंसी के बाहर एकत्रित हो गए। चिकित्सकों ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। इमरजेंसी के बाहर रात को बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हो गए।थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि रात करीब 8 बजे दो अलग-अलग बाइक पर युवक जा रहे थे। इस दौरान साइड नहीं देने की बात पर दोनों में बहस हो गई। इसी दौरान कांजी का हाटा निवासी शोएब नामक युवक पर रावजी का हाटा निवासी चेतन सिंह पंवार ने चाकू से हमला कर दिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
*स्थानिक पशुधन पदविका धारकांना नौकरीची संधी द्या.*
*अँड डेरी डिप्लोमा होल्डर्स फेडरेशन संघटनेच्या वतीने नायब तहसीलदार ओमप्रकाश गौंड यांना निवेदन देण्यात आले.*
*जनता न्यूज चॅनल प्रतिनिधी माबुद खान*
जिंतूर तालुक्यातील खाजगी पशुधन पदवीधारक यांनी...
Tata Curvv EV की बुकिंग शुरू; 23 अगस्त से मिलेगी डिलीवरी, किन वजहों से खरीदना चाहिए?
Tata Curvv EV की बुकिंग आज से शुरू हो गई है। कर्व ईवी की बुकिंग को आप इसके वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन...
ભાજપ સાથે ગઠબંધન તોડ્યા બાદ પ્રશાંત કિશોરે નીતીશ પર કર્યો કટાક્ષ, આપ્યું મોટું નિવેદન
‘2012-13થી છેલ્લા 10 વર્ષમાં બિહારમાં રાજકીય અસ્થિરતાનો સમયગાળો પણ એ જ દિશામાં એક પગલું...
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण
बाड़मेर,07 नवंबर। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने गुरूवार को बाड़मेर नगर परिषद...
લાખણી તાલુકાના જસરા રોડ પરથી વિદેશી દારુ ભરેલી ગાડી ઝડપાઈ
લાખણી તાલુકાના જસરા રોડ પરથી વિદેશી દારુ ભરેલી ગાડી ઝડપાઈ