उदयपुर के गुलाबबाग रोड स्थित आयुर्वेदिक रसायनशाला के बाहर गुरुवार रात 8 बजे बाइक को साइड नहीं देने की बात को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। इस पर एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के बाद एमबी अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर भीड़ जुट गई। आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगी। इस दौरान विभिन्न थानों जाप्ता तैनात रहा और अधिकारी समझाइश में जुटे रहे। देर रात भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने पत्थर फेंक दिया, इस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा। इस दौरान होटल राजदर्शन रोड सिलावटवाड़ी क्षेत्र में किसी व्यक्ति ने एक दुकान की प्रथम मंजिल पर पत्थर फेंक दिया गया। इससे दुकान का शीशे टूट गया। देर रात्रि को पुलिस ने क्षेत्र की गलियों में गश्त की व कुछ लोगों को खदेड़ा। इधर, एसपी योगेश गोयल ने देर रात्रि को सिटी राउंड कर कानून व व्यवस्था का जायजा लिया। बाइक से साइड देने की बात को लेकर कांजी का हाटा निवासी शोएब नामक युवक पर रावजी का हाटा निवासी चेतन सिंह पंवार ने चाकू से हमला कर दिया।चाकू शोएब के दाहिने कंधे में लगा। आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर और आरोपी को गिरफ्तार किया। इधर, घायल युवक को एमबी अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर लोग इमरजेंसी के बाहर एकत्रित हो गए। चिकित्सकों ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। इमरजेंसी के बाहर रात को बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हो गए।थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि रात करीब 8 बजे दो अलग-अलग बाइक पर युवक जा रहे थे। इस दौरान साइड नहीं देने की बात पर दोनों में बहस हो गई। इसी दौरान कांजी का हाटा निवासी शोएब नामक युवक पर रावजी का हाटा निवासी चेतन सिंह पंवार ने चाकू से हमला कर दिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ICC Men’s T20 World cup 2022 Schedule, Venues, Grounds, Teams
ICC Men’s T20 World cup is knocking on the door and is about to start later this year in...
Dealing Room Today: ACC Cement में Dealers दे रहें है Sell करने की सलाह, FIIs लगातार कर रहे बिकवाली!
Dealing Room Today: ACC Cement में Dealers दे रहें है Sell करने की सलाह, FIIs लगातार कर रहे बिकवाली!
Anil Ambani पर 420 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का लगा आरोप, नोटिस जारी | #IncomeTax
Anil Ambani पर 420 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का लगा आरोप, नोटिस जारी | #IncomeTax #AnilAmbani...
ગૃહ રાજ્ય મંત્રી શ્રી હર્ષભાઇ સંઘવીની ઉપસ્થિતિમાં પોલીસ શહિદ સ્મૃતિ દિવસ મનાવાયો : શહિદ પોલીસ કર્મીઓને ભાવસભર શ્રદ્ધાંજલિ અપાઇ
શાંતિ અને સુરક્ષા માટે ફરજ બજાવતા જીવ ગુમાવનાર તમામ પોલીસ કર્મીઓને
દિલથી સલામ-અંતઃકરણપૂર્વક...
दिल्ली में जारी है डेंगू का कहर, RML अस्पताल में एक और मरीज की हुई मौत
देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू से एक और मरीज की मौत हो गई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से...