हरियाणा सरकार के पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने सिरसा में बुधवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 15 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा, “पिछले विधानसभा चुनाव में सिरसा जिले में किसान आंदोलन के चलते बड़ा विरोध हुआ था। मैं जब लड़ा, तब भी लोग सवाल पूछते थे। लोग यह कहते थे कि जिस भी पार्टी का बीजेपी से गठबंधन है, हम उसे वोट नहीं देंगे। बीजेपी का तीन पार्टियों के साथ गठबंधन है। बीजेपी की अन्य पार्टियों के साथ मिलीभगत है। बीजेपी को इस बार जनता समर्थन नहीं देगी। सिरसा में जो यह मिलीभगत है, जनता इसके खिलाफ है। उन्हें कोई वोट नहीं देगा। उनका सूपड़ा साफ होगा।”इसके अलावा पवन बेनीवाल के कांग्रेस छोड़ने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उन पर कुछ भी आरोप लगे और वह इस चुनाव में चाहें जैसे आएं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह क्या बोलते हैं, उन्हें खुद नहीं पता होता है। वह अपने चाचा पर भी आरोप लगा देते हैं। वह कब और क्या बोल जाते हैं, न उन्हें पता होता है, न हमें।उन्होंने कहा, “अपने शासनकाल के लिए बीजेपी ने कुछ बातें तो खुद स्वीकार कर ली हैं। पहला यह कि सरपंचों पर किया गया फैसला गलत था। इस पर भाजपा बैकफुट पर आ गई है। दूसरा मामला फैमिली आईडी का था। जिस व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी कर दी, वह आसानी से जमीन नहीं बेच सकता था। इसके लिए उसे इतने कागजात की जरूरत पड़ती कि वह जमीन बेच ही नहीं पाता। किसी को इलाज की जरूरत के लिए जमीन बेचनी है, वह भी जमीन नहीं बेच पा रहा था। रजिस्ट्रियां बंद हो गई थीं। इसकी वजह से इतनी परेशानियां आईं, जिससे आम जनता भाजपा के खिलाफ हो गई। आज की स्थिति यह है कि बीजेपी पूरे राज्य में 15 सीटें ही जीत पाएगी।”
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
प्रभारी सचिव ने बिजली-पानी, चिकित्सा व्यवस्था का लिया जायजा
प्रभारी सचिव ने बिजली-पानी, चिकित्सा व्यवस्था का लिया जायजा,बैठक में प्रभारी सचिव ने जिले में...
ખંભાત 108 કર્મચારીની અદભૂત કામગીરી : અંધારામાં કૂવામાં પડેલ વાહનચાલકને બહાર કાઢી જીવ બચાવ્યો !.
ખંભાત 108 એમ્બ્યુલન્સ કર્મચારીની અદભૂત કામગીરી બિરદાવામાં આવી છે.ખંભાત ધર્મજ માર્ગ પર રામાપીર...
वसुंधरा और किरोड़ी के बजट भाषण में मौजूद नहीं रहने पर सियासी गलियारों में हलचल,बीजेपी के बड़े नेता ने दिया ये बयान
राजस्थान विधानसभा में बजट भाषण के दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और मंत्री पद छोड़ने वाले किरोड़ी...
World Cup 2023: Australia की आज तीसरी जीत ? Netherlands के ये खिलाड़ी पलटेंगे मैच | वनइंडिया हिंदी
World Cup 2023: Australia की आज तीसरी जीत ? Netherlands के ये खिलाड़ी पलटेंगे मैच | वनइंडिया हिंदी