अग्रवाल सेवा संस्था की माधवी मंच एवं आस्था युवा मंच द्वारा एक विशाल बसंत मेला सृजन 25 का आयोजन संस्था के भवन अग्रवाल सेवा सदन में किया गया। मेले का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष सुनील गर्ग द्वारा फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर विवेक राजवंशी ने महाराज श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन करने के उपरांत समाज के बंधुओं को अपने उद्बोधन में कहा कि अग्रवाल महिलाओं द्वारा किए गए इस तरह के आयोजन सभी समाजों में होते रहने चाहिए। इससे महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। मेले का आयोजन अग्रवाल महिलाओं एवं युवाओं द्वारा अग्रवाल परिवारों के लिए किया गया है। आस्था युवा मंच के मुख्य संयोजक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मेले का शुभारंभ के साथ ही लोगों ने इसका भरपूर आनंद लिया। इस मेले में करीब हजार लोगों ने भाग लिया। माधवी मंच की मुख्य संयोजिका प्रतिमा गोयल ने बताया कि मेले में कई प्रकार के प्रोडक्ट स्टॉल ज्वैलरी, सूट, साड़ी, पर्स, बेडशीट, खाने पीने की स्टॉल अग्रवाल महिलाओं द्वारा लगाई गई। माधवी मंच एवं युवा मंच की अनिता मित्तल एवं दीप्ति मंगल, राजेश गोयल, मोहित जैन ने बताया कि इस अवसर में मेले में झूले, मिक्की माउस, ऊंट की सवारी के साथ बहुत सारे गेम्स बच्चों के लिए लगाए गए। माधवी मंच की नेहा गुप्ता, विभूति जैन, अंशु मित्तल, बेला अग्रवाल, सुनील जी, गौरव जी ने कई तरह के आॅन द स्पॉट गेम्स खिलाए। कार्यक्रम के अंत में संस्था के घनश्याम जी गुप्ता, महावीर मित्तल, कैलाश अग्रवाल ने सभी अग्रवाल बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अब्दुल्ला पाकिस्तान के प्रवक्ता की तरह बोलना बंद करे : चुघ || उन्हें पाकिस्तान में अपने आकाओं से कहना चाहिए कि वे सीमा पार आतंकवाद को रोकें : चुघ
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पार्टी प्रभारी तरुण चुग ने आज नेशनल...
દલિત અધિકાર સંઘ ભાવનગર ગુજરાત ની અગત્યની મીટીંગ ડો. બાબા સાહેબ આંબેડકર હોલ પાનવાડી ખાતે યોજાઇ.
મીટીંગ સરું થાય તે પહેલાં જશોનાથ ચોક ખાતે આવેલ ડો. બાબા સાહેબ આંબેડકરજીની પ્રતિમાએ રીનોવેશન નું...
સુઈગામ તાલુકાના નડાબેટ ખાતે બીએસએફના જવાનો દ્વારા નવરાત્રીની ઉજવણી
સુઈગામ તાલુકાના નડાબેટ ખાતે બીએસએફના જવાનો દ્વારા નવરાત્રીની ઉજવણી
સુરતમાં રાજ્ય સરકારના મંત્રી વિનોદ મોરડીયા દ્વારા એક તિરંગા યાત્રા યોજવામાં આવી હતી
સુરતમાં રાજ્ય સરકારના મંત્રી વિનોદ મોરડીયા દ્વારા એક તિરંગા યાત્રા યોજવામાં આવી હતી