राजस्थान के सबसे बडे महापर्व अनंत चतुर्दशी का जुलूस कोटा में जगह-जगह भव्यता के साथ निकाला गया। इसके एक दिन पूर्व ईद मिलादुन्नबी का जलसा बड़े ही जोर शोर से निकाला गया जिसमें हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश दिया गया। अनंत चतुर्दशी के मौके पर बोरखेड़ा में प्रदेश अध्यक्ष हनीफ खान देशवाली की पूरी टीम ने सभी हिंदू भाई और अखाड़े के उस्तादों का साफा दुपट्टा पहनाकर और पुष्प वर्षा कर सभी का सम्मान किया साथ में डिप्टी योगेश शर्मा का भी साफा माला दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर हिंदू मुस्लिम एकता का पैगाम दिया गया, जो आजादी के पूर्व से चला आ रहा है, यह कोटा की खूबसूरती है। ईद मिलादुन्नबी के जलसे को भी हिंदू मुस्लिम भाई मिलकर बड़े जोर शोर से मनाते आए हैं। यह हमारी मोहब्बत है और हमे एक सूत्र में बांधे रखती है। देशवाली महासभा शिक्षा विकास संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हनीफ खान देशवाली ने कहा कि कौमी एकता का संदेश देने के साथ ही गणपति से प्रार्थना की गई की देश में अमन शांति बनी रहे और सभी मिल जुलकर रहे। देश निरंतर प्रगति के पथ पर बढता रहे जिसमें सभी कौमों की भागीदारी हो। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष साहिल हुसैन, रईस अहमद देशवाली, नफीस अहमद, जीशान खान, नईम भाटी सभी ने मिलकर काजू बादाम दाख पिस्त से नाश्ता करवाया और सभी का सम्मान किया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
गुजरात के संतरामपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला || VNM TV 15-09-22 ||
गुजरात के संतरामपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला || VNM TV 15-09-22 ||
Rajasthan Election: 'कांग्रेस किसी की नहीं, सिर्फ एक परिवार की गुलाम...', सागवाड़ा में जमकर बरसे पीएम मोदी
Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान...
Breaking News: लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण की 93 सीटों पर वोटिंग शुरू | Aaj Tak
Breaking News: लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण की 93 सीटों पर वोटिंग शुरू | Aaj Tak
पटवारी की परीक्षा में धांधली के आरोप छात्रों ने सौंपा ज्ञापन
पन्ना।
पटवारी परीक्षा में धांधली के आरोप छात्र संघ ने सौंपा ज्ञापन
उच्च स्तरीय जांच और...