राजस्थान के सबसे बडे महापर्व अनंत चतुर्दशी का जुलूस कोटा में जगह-जगह भव्यता के साथ निकाला गया। इसके एक दिन पूर्व ईद मिलादुन्नबी का जलसा बड़े ही जोर शोर से निकाला गया जिसमें हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश दिया गया। अनंत चतुर्दशी के मौके पर बोरखेड़ा में प्रदेश अध्यक्ष हनीफ खान देशवाली की पूरी टीम ने सभी हिंदू भाई और अखाड़े के उस्तादों का साफा दुपट्टा पहनाकर और पुष्प वर्षा कर सभी का सम्मान किया साथ में डिप्टी योगेश शर्मा का भी साफा माला दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर हिंदू मुस्लिम एकता का पैगाम दिया गया, जो आजादी के पूर्व से चला आ रहा है, यह कोटा की खूबसूरती है। ईद मिलादुन्नबी के जलसे को भी हिंदू मुस्लिम भाई मिलकर बड़े जोर शोर से मनाते आए हैं। यह हमारी मोहब्बत है और हमे एक सूत्र में बांधे रखती है। देशवाली महासभा शिक्षा विकास संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हनीफ खान देशवाली ने कहा कि कौमी एकता का संदेश देने के साथ ही गणपति से प्रार्थना की गई की देश में अमन शांति बनी रहे और सभी मिल जुलकर रहे। देश निरंतर प्रगति के पथ पर बढता रहे जिसमें सभी कौमों की भागीदारी हो। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष साहिल हुसैन, रईस अहमद देशवाली, नफीस अहमद, जीशान खान, नईम भाटी सभी ने मिलकर काजू बादाम दाख पिस्त से नाश्ता करवाया और सभी का सम्मान किया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जयपुर में 12 साल के बच्चे के किडनैप की कोशिश:स्कूल के बाहर खड़ा था किडनैपर, पापा का दोस्त बताकर हाथ पकड़ा
जयपुर में 12 साल के बच्चे के किडनैप की कोशिश का मामला सामने आया है। स्कूल से बाहर निकलते ही बदमाश...
સિંગરને પણ ટક્કર આપે એ રીતે ગાયું ગીત, સાંભળતા જ રહીં જશો
સિંગરને પણ ટક્કર આપે એ રીતે ગાયું ગીત, સાંભળતા જ રહીં જશો
*पुनः ताई अहोम युव परिषद असम में अपना कदम रखेगे संग्रामी नेता लोहित गोगोई
*पुनः ताई अहोम युव परिषद असम में अपना कदम रखेगे संग्रामी नेता लोहित गोगोई
ભાભર વિસ્તારમાં અકસ્માતોની વણધભી વણજાર ખારી પાલડી અસાણા વચ્ચે બે બાઈક સામ સામે ટકરાતા અક****સ્માત
ભાભર વિસ્તારમાં અકસ્માતોની વણધભી વણજાર ખારી પાલડી અસાણા વચ્ચે બે બાઈક સામ સામે ટકરાતા અક****સ્માત
चंबल केथुदा पुलिया पर आया पानी , सवाई माधोपुर मार्ग अवरूद
इटावा
बारा - मथुरा मार्ग पर खातोली झरेर चंबल नदी की पुलिया पर करीब डेढ़ फीट पानी आने के बाद इटावा...