अधिकाधिक सदस्य बनाकर राष्ट्र को मजबूत करें : नायक 

भाजपा के सदस्यता अभियान की फीडबैक बैठक लेने को लेकर गुजरात राज्यसभा सांसद व गुजरात ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मयंक नायक अपने एक दिवसीय दौरे पर रहकर बालोतरा जिले के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया।

जिसमें जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु,पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, सभापति सुमित्रा जैन,पूर्व सभापति पारसमल भंडारी ने भी सम्बोधित किया।

जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बहुत गंभीरता से कार्य रही है बालोतरा जिले में अभियान के फीडबैक की बैठक गुजरात राज्यसभा सांसद मंयक नायक द्वारा ली गई जिसमें जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने उनको जानकारी देकर बताया कि बालोतरा जिले में सदस्यता अभियान को बूथ स्तर तक ले जाया जा रहा है अभी लगभग सभी प्रमुख पदाधिकारी 100 सदस्य व उससे ऊपर बनाकर सक्रिय सदस्य बन गए है व आगामी दिनों में पुरे जिले में घर घर जन संपर्क अभियान चलाकर अधिकाधिक सदस्य बनाए जाएंगे बालोतरा जिले को पुरे प्रदेश में अग्रणी रखेंगे।

मंयक नायक ने कहा कि भाजपा के सदस्य बनने का सीधा मतलब राष्ट्र की सेवा करना है इसलिए हम सभी को ये बताना है कि राष्ट्र को मजबूत करना है तो भाजपा के अधिकाधिक सदस्य बनाने होंगे। अभी हमारा लक्ष्य बहुत बड़ा है लेकिन जब हम भाजपा की रीती नीति से आमजन को अवगत करवाएंगे तो लोग बीजेपी से जुड़ने को आतुर बैठे है हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नया भारत बनाने के लिए उनके हाथ मजबूत करने होंगे और उसका माध्यम सदस्यता अभियान है जिसमें हमको जनता के बीच मे जाकर भाजपा के साथ सदस्यों को जोड़ना है।

पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने कहा कि भाजपा के साथ लोगो का विश्वाश बढ़ता जा रहा है अगर हम आमजन को भाजपा के सदस्य बनाने की प्रक्रिया से अवगत करवाएंगे तो निश्चित ही सदस्य जुड़ने को तैयार है, पचपदरा विधानसभा मे केम्प लगाकर व जन जन से सम्पर्क कर अभियान को गति दी जा रही है।

सदस्यता अभियान के जिला संयोजक मालाराम बावरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि बालोतरा जिले को सर्वाधिक सदस्य बनाकर हम सभी बालोतरा को पुरे प्रदेश मे प्रथम रखेंगे ऐसे हमारे प्रयास है।

इस अवसर पर कल्याणपुर उप प्रधान श्रवणसिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रधान हरिसिंह उमरलाई, सदस्यता अभियान सह संयोजक खेतसिंह कोटड़ी,मदनसिंह राजपुरोहित,जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत,शंकर भाटी,गणपत मेहता,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत,पार्षद सुनील वैष्णव, कांतिलाल घांची, रामचंद्र डांगी,रूपाराम प्रजापत, रामगोपाल राजपुरोहित सहित सदस्य उपस्थित रहे।