फतेहपुर में रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जयपुर से बीकानेर जाते समय फतेहपुर में रुके। इस दौरान सालासर ओवर ब्रिज के पास कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत के बाद डोटासरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री केवल दौरे करने में व्यस्त हैं और उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि सरकार में क्या किया जाना चाहिए। सरकार में हर व्यक्ति अपनी मनमानी से काम कर रहा है। डोटासरा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वे चुनाव कराने से डर रही हैं। भाजपा कभी कहती है कि पंचायती राज चुनाव से पहले परिसमन कराया जाएगा, लेकिन उन्हें सीमा ज्ञान का सही अंदाजा नहीं है। कभी भाजपा यह भी कहती है कि एक राज्य एक चुनाव कराएंगे, लेकिन हार के डर से चुनाव को टालने का प्रयास कर रही है। स्वागत समारोह में विधायक हाकम अली खान, नगर परिषद के सभापति मुस्ताक अहमद नजमी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष छोटेलाल महिचा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाम रब्बानी, पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र महिचा, सभापति प्रतिनिधि अजय रिणवा, पार्षद रामस्वरूप सैनी, पार्षद आबिद अली परिहार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुजम्मिल भाटी, रामगढ़ पालिका अध्यक्ष दुदाराम चोहला, परधान प्रतिनिधि महिपाल नेहरा, आकाश झाजरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामस्वरूप महिचा, कांग्रेस देहात ब्लॉक अध्यक्ष झाबर सिंह, परसाराम गुडेसरिय, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष श्यामसुंदर हटवाल, सरपंच सुरेश हेतमसर, सरपंच फूलाराम, सरपंच महेश, विनोद फगेडिया, विजेन्द्र खुड़ी, सरपंच अनिल पूनिया, मुस्ताक काजी, अंकित, पवन दाधीच, विनोद पंवार, और अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।