*दोलपुरा विद्यालय में मनाया राष्ट्रीय हिंदी दिवस*

*राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर विद्यालय में हुआ कविता पाठ, पोस्टर व भाषण आदि कई प्रतियोगिताओं का आयोजन*

रेवदर: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दोलपुरा में 14 सितम्बर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया। 

       कार्यक्रम प्रभारी मनोज नालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय विद्यालय के प्रांगण में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कविता पाठ, निबन्ध लेखन, वाद-विवाद, पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता में सहभागिता की गई।

      संस्थाप्रधान राजविरेंद्र सिंह ने राजपुरोहित ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन हिंदी को हमारे देश की राजभाषा बनाया गया था। 

       विद्यालय के हिंदी विषय के वरिष्ठ अध्यापक सुंदर परमार ने कहा कि यह दिन हमें हिंदी के महत्व को समझने और इसका सम्मान करने के लिए प्रेरित करता है। हमें हिंदी दिवस के जरिये हिंदी भाषा के प्रसार और विकास के लिए काम करना चाहिए।

       हिंदी अध्यापक राजेश कुमार गोयल ने कहा कि विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ हिंदी भाषा कौशल को बढ़ावा देने के लिए कार्यशालाएं और सेमिनार भी आयोजित किए जाने चाहिए।

     अध्यापक प्रदीप कुमार गर्ग ने कहा कि हिंदी दिवस भारत का एक राष्ट्रीय दिवस है जो हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है क्योंकि 14 सितंबर 1949 को हिंदी भारत की आधिकारिक भाषा बन गई थी।

     कार्यक्रम में संस्थाप्रधान राजविरेंद्र सिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ अध्यापक मनोज नालिया, तुलसीराम सैनी, भवानी सिंह, सुंदर परमार, अध्यापिका पिंकी जांगिड़, अध्यापक राजेश कुमार गोयल, शैतान सिंह देवड़ा, प्रदीप कुमार गर्ग, रामाराम सोलंकी, रत्तीलाल गरासिया, किशोरराम चौधरी, सुरेश बुल्डक, भरत कुमार कोली, भूराराम चौधरी, बाबुलाल कोली, गणेश राम सहित समस्त स्टॉफ व विद्यालय के सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।