बूंदी। सदर थाना क्षेत्र के नया माटुंदा रोड पर अज्ञात बाईक सवार बदमाश द्वारा सरेराह एक युवक का मोबाइल छीन कर ले जाने का मामला सामने आया है। परिवादी छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट में परिवादी नरेश बैरवा पुत्र रामदेव बेरवा निवासी मुक्तिधाम के सामने माटुंदा रोड बूंदी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार 12 सितंबर को वह बहादुर सिंह सर्किल स्थित देव क्लासेज कोचिंग सेंटर से लगभग शाम के 8 बजे पैदल घर जा रहा था, छात्र के पास उसके पिता रामदेव बेरवा का मोबाइल था। जिसे उन्होंने बूंदी की एक मोबाइल शॉप से खरीदा था। शुक्रवार शाम 8ः15 बजे जब वह पैदल अपने घर जा रहा था तो माटुंदा रोड स्थित मोदी डेयरी के पास उसके घर से उसके पास मौजूद फोन पर कॉल आया तो उसने बात करने के लिए पेंट की जेब से मोबाइल निकाल कर बात करने ही लगा था कि अचानक एक अज्ञात बदमाश बिना नंबर की मोटरसाइकिल से आया और उसके हाथ से मोबाइल झपटकर ले गया। परिवादी छात्र चिल्लाया और उसके पीछे भाग भी। परिवादी के अनुसार, जिस जगह घटना हुई वहा सीसी कैमरे भी लगे हुए हैं। इस घटना की रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज करवा दी गई है। पारिवादी छात्र ने बताया कि वह कोचिंग से घर जाते समय मोदी डेयरी के पास यह घटना हई है। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल बरामद करने की मांग की है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
चलती एक्टिवा में अचानक निकल सांप,मौके पर पहुंची रेस्क्यू,किया रेस्क्यू
शहर के शिवपुरा रोड़ पर एक एक्टिवा चालक उस समय दहशत में आ गया जब चलती गाड़ी में साँप ने मुँह दिखाया...
Rajasthan-MP-Chhattisgarh में सीएम फेस पर नया अपडेट, कल का दिन है अहम
Rajasthan-MP-Chhattisgarh में सीएम फेस पर नया अपडेट, कल का दिन है अहम
তিনিচুকীয়াৰ হিজুগুৰিৰ SD Service Pvt. Ltd নামৰ এটা পেট্ৰল ডিপুৰ পৰা ২০ হাজাৰ টকা লৈ উধাও এজন লোক
তিনিচুকীয়াৰ হিজুগুৰিৰ SD Service Pvt. Ltd নামৰ এটা পেট্ৰল ডিপুৰ পৰা ২০ হাজাৰ টকা লৈ উধাও এজন লোক
ડીસા કાંટ રોડ પર અજાપુર પીક અપ સ્ટેન્ડ રાત્રે દરમિયાન અજાણ્યા શખ્સોએ તોડી પાડતાં ગ્રામજનોમાં આક્રોશ
ડીસા કાંટ રોડ પર અજાપુર પીક અપ સ્ટેન્ડ રાત્રે દરમિયાન અજાણ્યા શખ્સોએ તોડી પાડતાં ગ્રામજનોમાં આક્રોશ